Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
चैत्र नवरात्रि में याद से करें ये काम, घर में बरसेगी माता रानी की कृपा..
चैत्र नवरात्रि शुरु होने में कुछ दिन ही शेष रहें हैं, ऐसे में हर जगह हर्षोल्लास के साथ ये दिन मनाया जाएगां। चैत्र नवरात्रि के लिये घटस्थापना चैत्र प्रतिपदा को होती है जो कि हिन्दु कैलेण्डर का पहला दिन होता है। इस बार चैत्र नवरात्र 18 मार्च से 26 मार्च तक रहेंगे।
अबकी बार चैत्र नवरात्र में विशेष यह है कि लगातार चौथे वर्ष चैत्र नवरात्र 8 दिन की होगी, क्योंकि अष्टमी-नवमी तिथि एक साथ है। नवरात्रि की शुरुआत प्रतिपदा को सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी। इस साल उतरा-भाद्रपद नक्षत्र और मीन राशि में नया साल विक्रम संवत 2075 व नवरात्र शुरू हो रहे हैं।
चैत्र नवरात्र पर इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर भक्तों के लिए सुख-संपत्ति लेकर आएंगी। ऐसे में इस नवरात्र सौभाग्य पाने के लिए ये चार कार्य जरुर करें। इससे पूरे वर्ष घर में खुशहाली और सौभाग्य की बारिश होगी।

नवरात्रि मूहूर्त
घट स्थापना वैसे प्रतिपदा तिथि में होता हैं। प्रतिपदा तिथि 17 मार्च 2018, शनिवार 18:41 से आरम्भ होकर 18 मार्च 2018, रविवार 18:31 पर समाप्त होगी।
नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त इस बार सुबह 06:31 से 07:46 बजे तक हैं। इसके अलावा अभिजित मूहूर्त दोपहर 1207 से 1235 तक हैं। अभिजित मूहूर्त में घटस्थापना करना बेहद शुभ माना जाता हैं।

9 नहीं 8 नवरात्रि होंगे..
इस बार नवरात्रि 8 दिनों के होंगे, 25 मार्च को अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ होंगी। नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत उत्तम रहता है। ऐसे कहा जाता है कि अगर साफ-सफाई से सही शब्दों की उच्चारण किया जाए तो देवी मां का आशीर्वाद मिलता है।

सोना चांदी जरुर खरीदे
नवरात्रि के दिन बहुत ही शुभ माने जाते हैं। कहा जाता है कि इन दिनों में किए सभी काम सफल होते हैं। इसलिए इन दिनों में गृह प्रवेश, मांगलिक कार्य और सोने चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है

इत्र अर्पित करें
नवरात्रि के दिन माता को इत्र अर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि इसके बाद मां दुर्गा को इत्र अर्पित करने के बाद उस इत्र को मां का आशीर्वाद समझकर उसे इस्तेमाल करना चाहिए।

मां को भोग जरुर लगाएं
नवरात्रि के दिन मां आपके घर मेहमान बनकर आती हैं। इसलिए नवरात्रि के दिन व्रत में आप अपने लिए जो बनाएं उसका मां दुर्गा को पहले भोग लगाएं। इसके अलावा घर में आने वाले मेहमानों को भी बिना खिलाएं जाने न दें।

काले तिल और जल को अर्पित करें
अगर परिवार में कोई सदस्य बीमार है तो नवरात्रि में शिवलिंग पर काले तिल और जल अर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे परिवार के लोगों के सभी कष्ट दूर होते हैं।

करें दुर्गा के 108 नामों का जाप
कहते हैं नवरात्रियों में रोजाना मां दुर्गा के सभी 108 नामों का जाप करने से हर संकट और तकलीफ टलती हैं। दुर्गा सप्तशती में मां दुर्गा के सारे 108 नामों का उल्लेख किया गया हैं। इन नामों का उच्चारण जरुर करें।



Click it and Unblock the Notifications
