Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनने से बदल जाएगी आपकी जिंदगी...
वैसे तो हिंदू धर्म में हर दिन की अपनी अलग मान्यता है। हर दिन को अलग अलग देवी देवताओं के लिए शुभ माना जाता है। मंगलवार भगवान हनुमान का होता है तो शनिवार शनिदेव का होता है।
लेकिन आज हम बात करेंगे गुरुवार के दिन की, ये दिन भगवान विष्णु और साईं बाबा का दिन है। क्या आप जानते है इनको कौन सा रंग ज्यादा पसंद है।
जी हैं इनके पसंद का रंग पहनकर पूजा करने से आपको हैरान कर देने वाले फायदे होंगे। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में....

गुरुवार को पहने पीला रंग
गुरुवार का दिन पीले धातुओं के लिए जाना जाता है। इस दिन सोना, पीतल और तांबा खरीदना शुभ होता है।
आपको ये भी जानकारी होनी चाहिए कि पीला रंग भगवान विष्णु पहनते है। इसलिए गुरुवार को आपने पीले वस्त्र पहने तो आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी।

पीली मिठाई चढ़ाएं
भगवान विष्णु को आप प्रसन्न करना चाहते है तो गुरुवार के दिन पीली मिठाई बनाकर भगवान को भोग लगाएं और खुद भी इसका सेवन करें।

विवाह में आ रही बाधा होगी दूर
अगर आपकी उम्र काफी हो गई और शादी के लिए रिश्ता नहीं मिल रहा है, या फिर आपका रिश्ता होने के बाद टूट जाता है तो अच्छे जीवनसाथी के लिए गुरुवार को पीला कपड़ा पहनना शुरु कर दें।

लड़कियों को गुरुवार को पीला वस्त्र धारण करना चाहिए
ऐसी मान्यता है कि विवाह के लिए कन्या के ऊपर गुरु की कृपा होनी ही चाहिए अन्यथा कन्या के विवाह में बहुत समस्याएं आती हैं। इसलिए परिस्थिकियों को अपने अनुकूल बनाने के लिए लड़की को गुरुवार वाले दिन पीले कपड़े पहनने चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
