Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
जून में सिर्फ 5 दिन रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त, देवशयनी एकादशी से पहले देख लें ये तारीखें
हिन्दू धर्म में हर मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त देखकर किये जाते हैं। धार्मिक मानयताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त में किये गये कार्य सफल परिणामों को प्राप्त करते हैं।
शुभ मुहूर्त में किये गये विवाह आगे चलकर सफ़ल होते हैं। शुभ मुहूर्त के समय सभी ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति अच्छी होती है और शुभ योगों का निर्माण होता हैं।

इन मुहूर्तों के दौरान देवी देवताओं की भी विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। जानते हैं इस वर्ष जून माह में आने वाले विवाह और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त -
जून माह में विवाह के लिए शुभ दिन और समय
1 जून, सुबह 06:48 से शाम 07:00 बजे तक
3 जून, सुबह 06:16 से सुबह 11:16 बजे तक
5 जून, सुबह 08:53 बजे से 6 जून की भोर 01:23 बजे तक
6 जून, सुबह 12:50 से 7 जून की सुबह 05:53 बजे तक
7 जून, सुबह 05:53 से रात 09:02 बजे तक
जून माह में गृह प्रवेश का मुहूर्त
इस वर्ष जून माह में गृह प्रवेश का केवल एक ही मुहूर्त है। 12 जून, 2023 को गृह प्रवेश के लिए अच्छा दिन रहेगा। इसके बाद सीधा नवंबर में ही गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त बनेंगे।
जून 2023 में लग जायेगा चातुर्मास
पंचांग के अनुसार इस साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी 29 जून 2023 को है। इस तिथि के साथ ही चातुर्मास की शुरुआत होगी। इस बार चातुर्मास चार नहीं बल्कि पांच महीनों का होगा। चातुर्मास का समापन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी तिथि पर होगा। ऐसे में 23 नवंबर 2023 को चातुर्मास खत्म होंगे। गौरतलब है कि इस अवधि में किसी भी तरह के कोई मांगलिक नहीं किये जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के साथ ही भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम के लिए चले जाते हैं और देवउठनी एकादशी पर वो फिर से सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications