Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Navratri Me Sapne: नवरात्रि में दिख जाये ये सपने तो फिर बदलने वाली है आपकी किस्मत
नवरात्रि के दौरान सूर्य सहित अन्य ग्रहों की स्थिति ऐसी बनती है जिससे अध्यात्मिक ऊर्जा का फैलाव होता है और इसीलिए इस समय शक्ति की देवी दुर्गा की उपासना की जाती है ताकि ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा हमारे अन्दर आये।
ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के नौ रातों के दौरान माता अपने भक्तों को कुछ संकेत देती है और ये संकेत सपनों के माध्यम से भी दिए जा सकते हैं। अगर आप भी सपने में कुछ ऐसा देखते हैं जिसका मतलब आपको नहीं पता तो इस लेख की मदद से उन सपनों का अर्थ जानने की कोशिश करते हैं।

सपने में दिखे प्रज्वलित दीप
सपने में प्रज्वलित दीप दिखाई दे तो प्रसन्न हो जाइये, ये शुभ संकेत है। आप धनवान होने वाले हैं। जलता हुआ दीपक इस बात का संकेत देता है कि आपके जीवन में नयी रोशनी आने वाली है। धन की रोशनी जिससे आपके कष्ट दूर होने वाले हैं और एक नयी शुरुआत होने वाली है। ऐसे में अपने आसपास घटने वाली घटनाओं पर ध्यान दीजिये और निर्णय लेने में जल्दबाजी मत कीजिये।

सपने में दिखे कन्या
स्वप्न में अगर कन्या दिखाई दे और खास तौर पर हंसती हुई कन्या तो बहुत शुभदायक होता है। कन्या को दुर्गा जी का ही रूप माना जाता है। सपने में कन्या देखने का अर्थ ये है कि माता की विशेष कृपा है आप पर और आपके रुके हुए काम पूरे होने वाले हैं।
सपने में दिखे शेर या सिंह
नवरात्रि के दौरान सपने में अगर आपको शेर या सिंह दिखाई दे तो ये भी शुभदायक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सिंह देखने का मतलब है कि आप विजयी होने वाले हैं। अगर आप सरकारी कामकाज में फंसे हुए हैं या काम पूरा नहीं हो रहा या फिर कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा लगा कर थक गए हैं तो फिर अब जल्द ही इसका समाधान निकलेगा।

सपने में माता पार्वती के दर्शन
स्वप्न में माता पार्वती को देखना भी काफी शुभ माना गया है। माता पार्वती शिव की पत्नी हैं और आदि शक्ति हैं। पार्वती माँ की कृपा है आप पर और वो आपसे प्रसन्न हैं। इसका संकेत है कि अब आप अपने जीवन में धन और यश कमाने वाले हैं। आपकी कामना पूरी होने वाली है।
सपने में कन्या या महिला को नृत्य करते देखना
सपने में कोई सुन्दर सी महिला या कन्या आपको नाचते हुए दिख जाए तो फिर खुश हो जाइये क्योंकि किसी कन्या या महिला का नृत्य करना इस बात का संकेत है कि बहुत सारा धन आने वाला है। रुके हुए पैसे आयेंगे और कार्य में उन्नति होगी।

नवरात्रि में माता लक्ष्मी सपने में आए
नवरात्रि के समय सपने में माता लक्ष्मी को देखना मतलब आपके दरिद्रता के दिन जाने वाले हैं। लक्ष्मी धन की देवी हैं और नवरात्रि के दौरान सपने में आने का मतलब है कि उनकी आप पर कृपा बन रही है। अब आप बहुत सारा पैसा कमाने वाले हैं। संपत्ति अर्जित करने वाले हैं और धनी होने वाले हैं।

दुर्गा मां लाल वस्त्र में नजर आए
वैसे ये बहुत कम लोग ही देख पाते हैं फिर भी आप जान लीजिये की अगर सपने में माता दुर्गा स्वयं लाल वस्त्र में दिख जाये तो फिर आपकी किस्मत बदलने वाली है। माता की विशेष कृपा है आप पर और आपके संकट दूर होने वाले हैं। अगर आपके साथ कुछ बुरा हो रहा है तो फिर उसका अंत निकट है क्योंकि माता शक्ति की देवी हैं और उन्होंने असुरों के रूप में बुराई को ख़त्म किया है। अब आप धनवान और यशश्वी होने वाले हैं और रुके हुए काम बनने वाले हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications