Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सपने में भाई को बीमार या मृत देखना! जानें स्वप्न शास्त्र में क्या है इसका अर्थ
Sapne Me Bhai Ko Dekhna: रात में हम जब नींद लेते हैं तो गहरी नींद में हमें कई तरह के सपने आते हैं। कई बार सुबह जागने के बाद हमें वो सपने याद रहते हैं और कई बार नहीं। अगर हम सपने में अपने भाई को देखते हैं तो उसका कुछ अर्थ हो सकता है।
अपने भाई को किसी एक्सीडेंट में देखना, या बीमार देखना किसी छिपे हुए अर्थ की तरफ इशारा कर सकता है। ऐसे सपनों से जुड़े संकेत शुभ-अशुभ हो सकते हैं, इसलिए जानते हैं भाई से संबंधित सपने आने का अर्थ -

सपने में बड़े भाई का दिखना
यदि आपने रात के सपने में अपने बड़े भाई को देखा है तो यह शुभ संकेत होता है। यह इस बात की ओर संकेत करता है कि भविष्य में किसी ऐसे काम में सफलता मिलने वाली हैं जो लम्बे समय से रुका हुआ था।
सपने में भाई को समझाते हुए देखना
सपने में यदि आप अपने छोटे भाई को कुछ समझा रहे है तो ऐसा दृश्य शुभ संकेत वाला होता है। इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होने वाली हैं।
सपने में भाई को बीमार देखना
सोते हुए सपने में अपने भाई को बीमार देखना अशुभ नहीं बल्कि अच्छा संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि असल जीवन में आपके भाई को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकता है।
सपने में भाई को मृत देखना
रात में अपने सपने में भाई को मृत देखना हम में से किसी को भी परेशान कर सकता है। परन्तु स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना असल जीवन में शुभ परिणाम ला सकता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आपके भाई की उम्र लम्बी होगी और जल्द ही धन की प्राप्ति होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
