Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Sapne Me Dant Girte Huey Dekhna: क्या आपने भी सपने में देखा है टूटे हुए दांत, तो हो जाइए सतर्क
Sapne Me Dant Girte Huey Dekhna: सपनों की एक अजीबोगरीब रहस्यमय दुनिया है। हम क्या देखते हैं, क्यों देखते हैं इसके पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। लेकिन ज्योतिष में स्वप्नों का विशेष स्थान है और कुछ विशेष प्रकार की घटना सपने में देखना किसी शुभ या अशुभ चीज होने की और संकेत करता है।
कई बार लोग अपना दांत टूटते या गिरते हुए सपने में देखते हैं। फिर सुबह आश्चर्य करते हैं कि ऐसा क्यूँ देखा। ज्योतिष के अनुसार दांतों के टूटने या झड़ने का क्या संक्तेत हो सकता है वो यहाँ हम आपको बता रहे हैं।

सपने में टूटते दांतों को देखना शुभ या अशुभ?
सपने में दांतों का गिरना अच्छा नहीं माना जाता। ये दो स्थिति में ऐसा होता है। या तो आपका नुकसान हो चुका है या होने वाला है। अगर हो चुका है और फिर भी दांत टूटना या गिरना दिख रहा है तो नुकसान अभी और होने वाला है। यहां दो बातें ध्यान देने वाली हैं। टूटा दांत देखना और दांतों का झरना दो अलग अलग संकेत देते हैं। टूटा हुआ दांत का मतलब है कि आप एक ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं जिसका समाधान आपके पास नहीं है और आप बेचैन महसूस कर रहे हैं।
दांतों का गिरना का मतलब है कि आपमें आत्मविश्वास की कमी हो गयी है और कुछ भी निर्णय लेने में आप सक्षम नहीं हो पा रहे हैं या फिर बहुत देर लगा रहे हैं। इन दोनों परिस्थितियों में आपको नुकसान होगा।

दांत टूटकर मसूड़ों में फंसा हुआ दिखे तो समझ जाइए आपको कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। ऐसे फैसले जो आप नहीं लेना चाहते लेकिन जरुरत आ पड़ी है। अगर कोई व्यक्ति आपका दांत खीच रहा है तो इसका मतलब है कि जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है जिसकी आपने कल्पना नहीं की है।
इसके अलावा अगर आपको अपना दांत सड़ता हुआ दिख रहा है तो फिर सावधान हो जाइए क्योंकि नकारात्मक ऊर्जा आपके आस पास आ गयी है। आपको अपनी जीवनशैली बदलने की जरुरत है और अपना फ्रेंड सर्कल सही करने की जरुरत है। इसके साथ ही अगर आपको दांतों में क्रैक दिखे तो फिर समझ जाइए की बहुत प्रेशर वाली कोई स्थिति आने वाली है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
