Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
Sapne Me Pati Dekhna: सपने में पति हंसता हुआ या नग्न दिखे तो हो जाए सावधान! जानिये सपने में पति देखने का संकेत
सपने में हम क्या क्या देख सकते हैं इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है? सपने रहस्यमयी होते हैं और इनका सटीक मतलब ढूंढ निकालना विज्ञान के लिए भी आज तक संभव नहीं हो पाया है।
यही वजह है कि हम सपनों का अर्थ जानने के लिए स्वप्न शास्त्र या फिर ज्योतिष की मदद लेते हैं। सपने में अपने पति को देखना किस ओर इंगित करता है? आज हम इस पर चर्चा करेंगे।

पति पत्नी का सम्बन्ध सात जन्मों का होता है। जीवन साथी को सपने में देखने के कई अर्थ होते हैं। कभी ये शुभ होते हैं तो कभी अशुभ भी हो सकते हैं। आम तौर पर पति को सपने में देखना शुभ होता है लेकिन कुछ स्थितियों में ये अशुभ भी होता है।
सपने में पति से झगडा होना
अगर आपका वैवाहिक जीवन ठीक ठाक चल रहा है और ऐसे में अचानक आप सपने में देखती हैं कि आप पति से लड़ रही हैं। ऐसा देखना शुभ नहीं होता है। आर्थिक तंगी आने का सूचक है ये। लेकिन, अगर आपका और आपके पति की लड़ाई चल रही है या फिर किसी तरह का मतभेद चल रहा है तो फिर सपने में लड़ाई देखना शुभ होता है। ऐसा कहते हैं कि ये लड़ाई के ख़त्म होने का सूचक है।
पति की मौत देखना
अगर आपने सपने में पति को मरते हुए देखा है तो दुखी होने की जरुरत नहीं, क्योंकि स्वप्न शास्त्र कहता है कि ऐसा सपना शुभ होता है। होता ये है कि निकट भविष्य में पति पर कोई संकट आने वाला होता है तो ऐसे में अगर आपने सपने में पति को मरते देख लिया मतलब संकट टल गया। इसलिए सपने में पति का मरना देखना अच्छा होता है।
सपने में पति को नंगा देखना
सपने में पति नग्न अवस्था में दिखे तो सावधान हो जाए। ऐसा सपना शुभ नहीं होता है। पति पर कोई घोर संकट आने वाला है। पति की दुर्घटना भी हो सकती है या फिर कोई बीमारी। ऐसे में बेहद सतर्क हो जाए और पति को समझाए कि वो सोच विचार कर कोई भी निर्णय लें।

सपने में पति को हंसते हुए देखना
सपने में पति को हंसता हुआ देखना भी शुभ नहीं होता है। आपका अपने पति से मनमुटाव भी हो सकता है। इसका एक और अर्थ है कि आपके पति का किसी के साथ अफेयर चलने वाला है या फिर चल रहा है। ऐसे में आपको सावधान होने की जरुरत है।
सपने में पति से तलाक लेना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक़ सपने में पति पत्नी तलाक लेते हैं तो हो सकता है कि वास्तविक जीवन में भी ये संभव हो जाए। इसलिए ऐसे सपने शुभ नहीं होते हैं। सावधान हो जाएं और पति के साथ सपने का जिक्र करें और दोनों तालमेल और आपसी मोहब्बत से रहें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
