Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
Vastu Tips: हो रही है अनिद्रा की समस्या तो तुरंत अपनाएं ये वास्तु टिप्स, अच्छी नींद के साथ मन को भी मिलेगी शां
अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। हालांकि इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में आजकल हर दूसरे व्यक्ति को तनाव के कारण अनिद्रा की समस्या का सामना करना पड़ता है।
इससे सेहत तो बिगड़ती है, साथ ही नींद पूरी न होने की वजह से व्यक्ति चिड़चिड़ा भी हो जाता है। ऐसे में इस तरह की बातों का बुरा असर पेशेवर जीवन पर भी पड़ने लगता है।

अनिद्रा की समस्या केवल तनाव ही नहीं हो सकता बल्कि इसके और भी कारण हो सकते हैं। वास्तु एक्सपर्ट्स की मानें तो घर में वास्तु दोष भी इसकी वजह हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कई बार वास्तु में गड़बड़ी की वजह से घर में कलह, रोग, आर्थिक परेशानियां आदि जैसी समस्याएं होने लगती है। नींद न आना या बार बार रात को नींद का खुल जाना भी वास्तु दोष की वजह से हो सकता है। नींद से जुड़ी इस परेशानी का हल भी वास्तु शास्त्र में बता गया है। आइए जानते हैं।
बेड की दिशा
बेडरूम में बेड हमेशा सही दिशा में ही रखना चाहिए। उत्तर पूर्व की ओर बेड रखने से बचें। वास्तु शास्त्र में सोने के लिए यह दिशा शुभ नहीं होती है। अपने गेस्ट रूम में बेड का सिरहाना आप पश्चिम दिशा की ओर कर सकते हैं।
साफ सुथरा बिस्तर
गंदे बिस्तर पर सोने से बचना चाहिए। रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले बिस्तर की साफ सफाई करें। बेड पर बिछी चादर अच्छी तरह से सेट होने चाहिए। इसके अलावा कंबल या ओढ़ने वाली चादर को भी सही जगह पर रखें। समय समय पर तकिये का खोल भी बदलते रहें।
इन चीजों को बेडरूम से रखें दूर
सोने वाले कमरे में कभी भी शीशा न लगवाएं। यदि आपके बेडरूम में आइना है तो रात को सोने से पहले उसे ढकना न भूलें। इसके अलावा झाड़ू को भी बेडरूम से दूर रखें।
ऐसे बेड पर सोएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा लकड़ी के बेड पर सोना चाहिए। अगर पलंग चौकोर आकार का है तो यह और भी शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसे बेड पर चैन की नींद आती है।
इन तस्वीरों को लगाने से बचें
अपने बेडरूम में आप कभी भी पहाडों, पानी, झरने आदि की तस्वीरें न लगाएं। इससे आपकी नींद में बाधा आ सकती है।
कभी न रखें बेडरूम में टीवी और कंप्यूटर
अक्सर लोग अपने बेडरूम में टीवी और कंप्यूटर रखते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे दोषपूर्ण माना गया है। ऐसी इलेक्ट्रॉनिक चीजें भारी मात्रा में यांग ऊर्जा उत्पन्न करती हैं जो नींद खराब सकती है।
बेडरूम का रंग
बेडरूम की दीवारों का रंग ऐसा होना चाहिए जिससे आंखों को आराम मिले और मन को शांति। इसके लिए आप पेस्टल कलर्स चुन सकते हैं जैसे हल्का गुलाबी, हल्का हरा रंग, या फिर पीला। बादामी रंग भी बेडरूम के लिए परफेक्ट हो सकता है। वास्तु के अनुसार बेडरूम की दीवारों पर काले, ग्रे या भूरे रंग का पेंट कराने से बचना चाहिए।
इन बातों का भी रखें ध्यान
यदि आपके सिरहाने खिड़की है तो रात को सोते समय उसे खुला न छोड़ें। ऐसा करने से नींद बार बार टूट सकती है और बुरे सपने भी आते हैं। इसके अलावा दरवाजे के बिल्कुल पास बेड को न रखें। यदि जगह की कमी है तो दरवाजे पर हमेशा पर्दा लगाकर रखें। सोने से पहले बाथरूम और टॉयलेट का दरवाजा भी जरूर बंद करें।



Click it and Unblock the Notifications











