Latest Updates
-
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स
Yogini Ekadashi 2025 व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, यहां देखें पूरी लिस्ट
Yogini Ekadashi Fasting Rules : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है। हर माह दो एकादशी आती हैं, लेकिन उनमें से कुछ एकादशियां विशेष फलदायिनी मानी जाती हैं। इसी श्रेणी में आने वाली योगिनी एकादशी इस वर्ष 21 जून 2025, शनिवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को 88 ब्राह्मणों को भोजन कराने के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। यह व्रत सभी पापों का नाश कर मोक्ष की ओर ले जाने वाला बताया गया है।
इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा और उपवास करने से विशेष फल प्राप्त होता है। लेकिन व्रत करते समय अक्सर लोगों को यह संदेह होता है कि व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं। अगर सही नियमों का पालन न किया जाए, तो व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता। इ
सलिए योगिनी एकादशी पर व्रत रखने वालों के लिए यह जानना जरूरी है कि किन वस्तुओं का सेवन किया जा सकता है और किनसे परहेज़ करना चाहिए।

योगिनी एकादशी व्रत में क्या खा सकते हैं?
योगिनी एकादशी व्रत के दौरान सात्विक आहार का सेवन करना चाहिए। जो लोग फलाहार करते हैं, वे निम्नलिखित चीजों का सेवन कर सकते हैं:
फल: सेब, केला, अनार, पपीता, अंगूर, संतरा आदि किसी भी प्रकार के ताजे फल खा सकते हैं।
कंदमूल: आलू, शकरकंद, अरबी जैसे कंदमूल खाए जा सकते हैं।
दुग्ध उत्पाद: दूध, दही, मावा, पनीर, छाछ आदि व्रत में उपयोगी होते हैं।
अन्य विकल्प: सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा, साबूदाना, सादे आलू के परांठे या पूड़ी खाई जा सकती है।
सूखे मेवे: बादाम, अखरोट, किशमिश आदि भी व्रत में लिए जा सकते हैं।
घी और सेंधा नमक: व्रत के भोजन में सामान्य नमक के स्थान पर सेंधा नमक का उपयोग किया जाना चाहिए।
योगिनी एकादशी व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
व्रत के दिन कुछ चीजें पूरी तरह से निषेध होती हैं, जिनका सेवन करने से व्रत का पुण्य फल प्राप्त नहीं होता।
चावल और उससे बने उत्पाद: एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित है। मान्यता है कि इस दिन चावल खाने से अगले जन्म में व्यक्ति कीड़े के रूप में जन्म ले सकता है।
अनाज: गेहूं, जौ, मक्का, बाजरा, अरहर, मसूर, मूंग, चना, काला चना आदि सभी प्रकार के अनाज का सेवन वर्जित होता है।
प्याज और लहसुन: ये दोनों तामसिक श्रेणी में आते हैं, और व्रत के दिन इनका सेवन अशुद्ध माना जाता है।
मांस, मछली, अंडा, मदिरा: एकादशी के दिन किसी भी प्रकार का मांसाहार और नशे का सेवन वर्जित है



Click it and Unblock the Notifications