Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
आज से आम आदमी की जेब पर चौतरफा वार! सिगरेट महंगी, LPG के नए दाम और FASTag के बदले नियम
Rules Changing From 1st February 2026: 1 फरवरी 2026 यानी आज से देश के लिए बहुत बड़ा दिन है क्योंकि इस दिन निर्मला सीतारमण अपना नौंवा बजट पेश करने जा रही हैं। एक तरफ जहां पूरी दुनिया की नजरें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले बजट 2026 पर टिकी हैं, वहीं दूसरी तरफ एक फरवरी से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम नियम और कीमतें पूरी तरह बदलने वाले हैं।
चाहे आप हाईवे पर सफर कर रहे हों, रसोई में खाना बना रहे हों या शेयर बाजार में निवेश करते हों, एक फरवरी यानी आज से लागू होने वाले ये 5 बड़े बदलाव सीधे आपके बटुए पर असर डालेंगे। आइए जानते हैं, क्या-क्या बदल रहा है, क्या-क्या महंगा हो रहा है।

1. FASTag नियमों में बड़ी ढील
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल भुगतान को और भी सुगम बना दिया है। 1 फरवरी से निजी वाहनों (कार, जीप और वैन) के लिए नए FASTag एक्टिवेशन के समय अनिवार्य KYV (Know Your Vehicle) सत्यापन प्रक्रिया को माफ कर दिया गया है। इस फैसले से टोल बूथों पर लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी और तकनीकी सत्यापन में होने वाली देरी खत्म होगी।
2. बजट दिवस पर भी खुला रहेगा शेयर बाजार
आमतौर पर शनिवार या रविवार को बाजार बंद रहता है, लेकिन इस साल बजट की संवेदनशीलता और निवेशकों की सुविधा के लिए NSE और BSE सामान्य रूप से खुले रहेंगे। 1 फरवरी 2026 की सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ट्रेडिंग होगी। निवेशकों को बजट की घोषणाओं के कारण बाजार में होने वाली भारी अस्थिरता (Volatility) के लिए तैयार रहना चाहिए।
3. रसोई गैस (LPG) और ईंधन के नए दाम लागू
हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी तेल कंपनियों ने कीमतों की समीक्षा की है। घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की नई दरें सुबह-सुबह जारी कर दी जाएंगी। हालांकि अभी तक ये नहीं पता की कीमत बढ़ेगी या घटेगी। वहीं पाइप वाली गैस (PNG) और सीएनजी की कीमतों में भी बदलाव किया जाएगा जिसका सीधा असर आपके घर के मासिक बजट और ऑटो के किराए पर पड़ सकता है।
4. सिगरेट और पान-मसाला लवर्स को तगड़ा झटका
अगर आप धूम्रपान या तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं, तो एक फरवरी 2026 से आपकी जेब ज्यादा ढीली होने वाली है। जी हां, सरकार ने सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty), उपकर (Cess) और जीएसटी दरों में इजाफा कर दिया है। ऐसे में अब खुदरा दुकानों पर ये उत्पाद नई और बढ़ी हुई एमआरपी (MRP) के साथ मिलेंगे।

5. हवाई सफर और परिवहन पर 'ATF' की मार
विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में भी संशोधन किया जाएगा। अगर एटीएफ के दाम बढ़ते हैं, तो विमान कंपनियां टिकटों के दाम बढ़ा सकती हैं। ईंधन की लागत में बदलाव से माल ढुलाई भी प्रभावित हो सकती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
बजट 2026: आपके बटुए पर क्या होगा कुल असर?
कुल मिलाकर, 1 फरवरी से लागू होने वाले ये बदलाव दूरगामी हैं। जहां एक ओर हाईवे पर FASTag के नए नियमों से यात्रा सुगम होगी, वहीं ईंधन और तंबाकू उत्पादों की बढ़ती कीमतें आपके घरेलू बजट को बिगाड़ सकती हैं। बजट घोषणाओं के साथ ही बाजार में हलचल तेज रहेगी, इसलिए अपने वित्त (Finance) का प्रबंधन समझदारी से करें।



Click it and Unblock the Notifications
