Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
JNU की छात्रा से देश की 'वित्त मंत्री' तक; कैसा रहा अब तक Nirmala Sitharaman का सफर? जानें परिवार में कौन-कौन
Nirmala Sitharaman Biography: बजट पेश करने के लिए जब एक महिला हाथ में लाल रंग का डिजिटल टैबलेट लिए संसद की सीढ़ियां चढ़ती है, तो पूरी दुनिया की निगाहें उन पर टिक जाती हैं। वह महिला हैं निर्मला सीतारमण। लेकिन इस सशक्त पहचान के पीछे तमिलनाडु की एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसने कभी लंदन के एक स्टोर में सेल्सगर्ल की नौकरी की थी तो कभी BBC में जॉब की। मगर आज दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शुमार हैं। हालांकि वो अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ से दूर रखती हैं लेकिन फिर भी लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
1 फरवरी 2026 को यानी आज निर्मला सीतारमण अपना नौंवा बजट पेश करने जा रही हैं जो अपने आपमें एक रिकॉर्ड है। इसी बीच सोशल मीडिया पर देश की जनता उनके परिवार, शिक्षा, करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। आइए, बजट 2026-27 के इस माहौल में जानते हैं जेएनयू की उस छात्रा का सफर, जिसने भारतीय राजनीति के कई पुराने मिथक तोड़ दिए।

सादगी भरा है निर्मला सीतारमण का जीवन
निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। उनके पिता श्री नारायणन सीतारमण भारतीय रेलवे में एक साधारण कर्मचारी थे। पिता की नौकरी की वजह से उनका बचपन तमिलनाडु के अलग-अलग शहरों में बीता। अनुशासन और सादगी उन्हें विरासत में मिली थी, यही वजह है कि आज देश की वित्त मंत्री होने के बावजूद उनकी सादगी चर्चा का विषय बनी रहती है।
JNU से की है पढ़ाई
निर्मला सीतारमण ने अपनी शुरुआती पढ़ाई तिरुचिरापल्ली से पूरी की और उसक बाद वो अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गईं। उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में दाखिला लिया। यहां से उन्होंने अर्थशास्त्र (Economics) में एम.ए. और एम.फिल. की डिग्री हासिल की। जेएनयू जैसे महाविद्यालय ने उन्हें न केवल अर्थशास्त्र की बारीकियां सिखाईं, बल्कि देश की समस्याओं को एक नई दृष्टि से देखना भी सिखाया।
शादी के बाद पहुंच गईं लंदन
आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने एक आम सी नौकरी भी की। जी हां, जेएनयू से पढ़ाई करने के बाद का सफर काफी रोमांचक रहा और उन्होंने शादी कर ली। वो अपने पति के साथ लंदन चली गईं। वहां उन्होंने खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की।
जब स्टोर में की 'सेल्सगर्ल' की नौकरी
कम ही लोगों को इस बारे में पता होगा कि लंदन में निर्मला सीतारमण ने 'हैबिटेट' नाम के एक होम डेकोर स्टोर में सेल्सगर्ल के रूप में काम किया। अपनी काबिलियत के दम पर उन्होंने वहां 'सेल्सपर्सन ऑफ द ईयर' का खिताब भी जीता। इसके बाद उन्होंने लंदन में ही बीबीसी (BBC) वर्ल्ड सर्विस और प्राइस वॉटरहाउस कूपर्स (PwC) जैसे बड़े संस्थानों में काम किया।
राजनीति की पिच पर धमाकेदार एंट्री
2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहने के बाद निर्मला सीतारमण 2006 में भाजपा में शामिल हुईं। उनकी तर्कशक्ति और शांत स्वभाव ने जल्द ही सबको प्रभावित किया। 2010 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। टीवी डिबेट्स में अपनी शालीनता और तथ्यों के साथ बात रखने की उनकी शैली ने उन्हें दिल्ली की राजनीति का बड़ा चेहरा बना दिया। 2017 में वह देश की पहली पूर्णकालिक रक्षा मंत्री बनीं और 2019 में उन्हें वित्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
निर्मला सीतारमण के परिवार में कौन-कौन?
निर्मला जी का निजी जीवन विविधता और सम्मान की एक मिसाल है। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखने वाली निर्मला सीतारमण के परिवार के बारे में भी जान लेते हैं। बता दें कि निर्मला के पति डॉ. परकला प्रभाकर हैं, दोनों की वहीं मुलाकात हुई थी और फिर 1986 में शादी कर ली। डॉ. प्रभाकर एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और राजनीतिक रणनीतिकार हैं। निर्मला और डॉ प्रभाकर की एक बेटी है जिनका नाम है वांग्मयी। बता दें कि वांगमयी पेशे से एक पत्रकार हैं और वो अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
