Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Sweet Jannat के नाम पर फैलाया गया फेक MMS, आरोपियों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
19 Minute Viral Video Controversy Latest Update: सोशल मीडिया पर पिछले दिनों वायरल हुआ 19 मिनट 34 सेकंड का कथित एमएमएस वीडियो एक बार फिर सुर्खियों में है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें लोकप्रिय क्रिएटर स्वीट जन्नत दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर यह क्लिप आग की तरह फैल गई। ये वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। जिसके बाद से लोगों ने स्वीट जन्नत को भद्दे कमेंट किए और वीडियो का लिंक मांगा। लेकिन अब इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि यह वीडियो पूरी तरह फेक और एडिटेड था, और इसका स्वीट जन्नत से कोई संबंध नहीं था।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वही लोग जिन्होंने इस फेक MMS को वायरल किया था, अब सामने आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांग रहे हैं। साथ ही पुलिस डिपार्टमेंट ने भी इस मामले में बात की और सजा का प्रावधान भी बताया। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...

19 Minute 34 Second Viral Video मामले में नया खुलासा
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक कथित 19 मिनट 34 सेकंड के इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर बड़ी हलचल मची हुई थी। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और कई यूजर्स ने इसे लगातार कॉन्टेंट क्रिएटर स्वीट जन्नत के नाम से जोड़कर फैलाया। इंटरनेट पर फैली अफवाहों के बीच जन्नत को ट्रोलिंग और गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ा। हालांकि शुरुआत से ही जन्नत ने स्पष्ट कहा था कि उनका इस वीडियो से किसी भी तरह का संबंध नहीं है और उनकी छवि को खराब करने के लिए यह सब जानबूझकर किया जा रहा है।
उन्होंने रोते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसे लोगों ने गलत ढंग से समझा। बाद में जन्नत ने बताया कि वह भावुक इसलिए हुई थीं क्योंकि उनके गांव के दो युवकों ने AI तकनीक का इस्तेमाल करके उनका फर्जी वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।
सामने आया कुबूलनामा
अब इस मामले में ताजा अपडेट आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है और स्वीट जन्नत की परेशानी को कम कर दिया है। दरअसल दो युवक एक नए वीडियो में सामने आए हैं, जहां वे स्वीकार करते हैं कि उन्होंने AI की मदद से नकली वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाया। दोनों युवकों ने स्वीट जन्नत से माफी मांगते हुए कहा कि उनकी वजह से जन्नत की इमेज पर गलत असर पड़ा और उन्हें इस बात का गहरा पछतावा है।
वीडियो में स्वीट जन्नत ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह दोनों को एक बड़ी बहन की तरह माफ करती हैं, लेकिन सख्त चेतावनी देते हुए बोलीं- आज के बाद किसी भी लड़की के साथ ऐसी हरकत मत करना। उनका यह शांत और समझदारी भरा रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।
पुलिस अधिकारी ने भी जनता को चेताया
स्वीट जन्नत मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि इंटरनेट पर 19 मिनट की जो वीडियो वायरल हो रही है वो एआई जेनरेटिड फेक वीडियो है। इसके बाद उन्होंने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि अगर आप ये चेक करना चाहते हैं कि वायरल वीडियो असली है या नकली तो 'इंजन डॉट कॉम' नाम की वेबसाइट पर जाकर उसके बारे में पता कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने इस तरह के कृत्य करने वालों को सावधान करते हुए सजा का भी प्रावधान बताया।
इस मामले से क्या सीख मिली?
वायरल कंटेंट पर विश्वास करने से पहले सत्यापन जरूरी है।
किसी की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करना कानूनी अपराध है।
ट्रोल और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई संभव है।
सोशल मीडिया पर दूसरों की प्राइवेसी और सम्मान सुरक्षित रखना हर यूजर की जिम्मेदारी है।



Click it and Unblock the Notifications
