Latest Updates
-
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
फादर्स डे पर अपने पापा को दीजिये यह गिफ्ट
हम में से कई लोग हैं जो अपने दोस्तों को हर मौके पर गिफ्ट देते हैं पर क्या आपने उनके बारे में सोचा है जिसकी वजह से आप इस दुनियां में हैं। यदि नहीं, तो सोचना शुरू कीजिए और आने वाले 'फादर्स डे' पर अपने पिता को एक ऐसा तोहफा दीजिए, जिसे वह पूरी उम्र याद रखें। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तोहफे जिसे आप अपने सूपरमैन डैडी यानी की अपने बेस्ट फ्रेंड पापा को दे कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकते हैं।

ऐसा होना चाहिये गिफ्ट -
1. ड्रिंक - ऐसा माना जाता है कि कुछ समय के बाद पिता और पुत्र दोस्त बन जाते हैं। तो अगर आपके प्यारे पापा को थोड़ा सा भी ड्रिंक का शौक रखते हैं तो यह हर बड़े हो चुके पुत्र का कर्तव्य है कि वह उन्हें इस मौके पर एक बढि़यां विस्की गिफ्ट करे। यह गिफ्ट थोड़ा सा महंगा जरुर होगा लेकिन जरा सोचिये इसे पीने के बाद आपके पापा की खुशी किसी से छुपी नहीं रहेगी।
2. घड़ी - कई पुरुषों को बढियां-बढियां घडी पहनने का शौक होता है। अगर आपके पिता जी को भी यह घडी़ का शौक है तो आप उन्हें कोई अच्छी सी घड़ी दे सकते हैं। इन दिनों बाजार में अरमानी ने घडि़यों की नई कलेक्शन निकाली है जिसमें तीन रंगो की घड़ी शामिल की गई है।
3. आइपैड - आजकल बेहतर टेक्नॉलिजी का जमाना है और कोई भी इंसान इससे अछूता नहीं रहना चाहता। अगर आपके पापा भी टेक सेवी हैं तो इस मौके पर उन्हें लैपटॉप देने के बजाए कोई अच्छा सा आइपैड ही दे डालें।
4. पर्फ्यूम - कई पुरुषों को सेंट का अच्छा ज्ञान नहीं होता इसलिये अगर आपको पिता जी के लिये कोई अच्छा पर्फ्यूम लेना हो तो ना तो उसका दाम देखे और ना ही उसकी खासियत। इसके लिये आपको उनके मूड और पसंद को ध्यान में रखना होगा और कोई भडकाऊ और तेज महकदार पर्फ्यूम लेने की बजाए भीनी-भीनी खुशबू वाला पर्फ्यूम लेना होगा।
5. कफलिंक - अगर आपके पापा थोड़ा स्टाइलिश हैं तो उनकी पर्सनैलिटी को निखारने के लिये खूबसूरत नग जड़ी हुई कफलिंक और टाई पिन गिफ्ट कीजिये। वैसे तो यह आर्टिफीशियल भी आते हैं लेकिन अगर आप इन पर थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना चाहते हैं तो यह आपके हीरे और सोने का भी मिल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
