Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भैय्या के लिये रक्षाबंधन गिफ्ट?
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रक्षाबंधन को आने में केवल चंद दिन ही बाकी रह गए हैं। कुछ बहनों ने तो शायद अब तक अपने प्यारे भाइयों के लिये राखियां भी खरीद ली होंगी। हो सकता है आपमें से कुछ बहने अपने भाइयों को कोई गिफ्ट भी देना चाहें। अगर ऐसा है, तो आजकल बाजार में कई ढेर सारी चीज़े मौजूद हैं, जिन्हें आप गिफ्ट के रूप में दे सकती हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो-

किन बातों को रखें ध्यान में-
1. तोहफा लेते वक्त अपने भाई की पसंद और नापसंद को हमेशा ध्यान में रखें।
2. ज़रा इस बात पर गौर कीजिये कि कहीं आपका भाई बड़े दिनों से किसी वस्तु को लेने के बारे में तो नहीं सोंच रहा था। अगर ऐसा है, तो यही वह मौका है जब आप उसे खुश कर सकती हैं।
3. इस बात की कोशिश करें कि गिफ्ट अच्छी क्वालिटी का हो और ट्रेंड में भी हो। क्योंकि इस गिफ्ट से आपका इमोशन जुडा हुआ होता है।
4. गिफ्ट हमेशा अपनी सुविधा और बजट को ध्यान में रख कर ही खरीदें। दिये गए गिफ्ट के पीछे भावनाओं का होना जरूरी है ना कि पैसों का।
भाई को क्या गिफ्ट दें?
ट्रेंडी भाई- जो भाई थोड़ा स्पोर्टी किसम या फिर ट्रेंडी टाइप के हैं, उन्हें कुछ ऐसा देना चाहिये जो उनकी पर्सनालिटी में चार-चांद जोड़े। जैसे कि गौगल, मोबाइल, लैपटॉप, डियोड्रेंट, परफ्यूम, स्टाइलिश घड़ी या फिर बेल्ट। इसके अलावा एक सिल्वर या गोल्डन ब्रेसलेट राखी भी उन्हें दी जा सकती है।
शांत स्वभाव- ऐसे भाइयों के लिये एक प्लेन या फिर स्ट्रिप वाली शर्ट काफी अच्छी रहेगी। इसके अलावा, डिजाइनर पेन, पेन सेट, बैग या सोबर सी टी-शर्ट।
पढाकू भाई- वो भैया, जो अभी स्कूल या कॉलेज में पढ रहे हों, आप उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार के गिफ्ट्स दे सकती हैं। रेफरेंस बुक, नावेल, सीडी या कॉलेज बैग आदि।
शादी-शुदा भाई- अगर आपके भाई की शादी हो चुकी है, तो आप उन्हें घर से जुड़ी कोई वस्तु दें, जैसे कि शादार पेन्टिंग, क्रॉकरी आइटम, मिठाइयों से भरा बॉक्स और ड्राई फ्रूट या चॉक्लेट का डिब्बा आदि।
छोटा भाई- अपने छोटे भाई को उसके हिसाब से गिफ्ट दीजिये, जैसे गेमिंग सीडी, खिलौने, चॉकलेट, टॉफी, कलरिंग बुक या स्केच पेन आदि।



Click it and Unblock the Notifications
