Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बहन के लिये रक्षाबंधन गिफ्ट?
अगर हर बार की तरह आप फिर से यही सोंच रहें हैं, कि इस रक्षाबंधन पर अपनी प्यारी बहन को क्या गिफ्ट दें, तो हम आपकी इस कंफ्यूजन को दूर किये देते हैं। गिफ्ट कुछ ऐसा होना चाहिये जिसमें आपकी भावनाएं झलके और साथ ही वह चीज आपके बहन की जरुरत की भी हो। ऐसी ही कई बातें और हैं, जिन्हें हमें ध्यान में रखना होगा और गिफ्ट का सेलेक्शन करना होगा।

बहन को क्या गिफ्ट दें?
1. ज्वैलरी पसंद करने वाली- हर लड़की को ज्वैलरी बेहद पसंद होती है। इसलिये कोई भी ज्वैलरी पसंद करते वक्त अपनी बहन की पसंद-नापंसद तथा अपने बजट का ख्याल जरुर रखें। इन दिनों आर्टिफीशियल और स्टोन ज्वैलरी का बड़ी तेजी से चलन हो गया है, तो जरा उस पर भी नजर डालें।
2. फैशनेबुल किसम की बहन- मिरर वर्क का काम किया हुआ बैग, परफ्यूम, हाई हील सैंडल या स्नीकर्स, स्टाइलिश घड़ी, फैन्सी टॉप, ब्रेसलेट या एथनिक ज्वैलरी बॉक्स आदि गिफ्ट देने के लिये अच्छे रहेंगे।
3. बहुत छोटी बहन- अगर आपकी बहन बहुत छोटी है, तो उसके लिये प्यारा सा टैडी बियर, चॉकलेट या फिर कुछ पढाई-लिखाई से जुड़ी चीज गिफ्ट में देना अच्छा रहेगा। अगर उसे पढने का शौक हो, तो आप उसे पेन, पेन सेट या नॉवेल भी दे सकते हैं।
4. शादी-शुदा बहन- अगर आपकी बहन की शादी हो चुकी है, तो उन्हें घर-ग्रहस्ती से जुड़ा समान दे सकते हैं। जैसे, शो पीस, पेन्टिंग, क्रॉकरी, साड़ी या फेमली फ्रेम आदि। इसके अलावा ज्वैलरी आइटम, मिठाई और या फिर परफ्यूम।



Click it and Unblock the Notifications
