Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डोल्से एन गब्बाना में देखिये दीपिका की खूबसूरती
अपनी फिल्म रामलीला के प्रमोशन के लिये दीपिका को बार-बार देखा जा रहा है। यह खूबसूरत सितारा जहां भी जाती है, खुद को अच्छा दिखाए बिना नहीं रहती। जी हां, हम दीपिका की बात कर रहे हैं क्योंकि दीपिका ने अभी हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।
इन तस्वीरों में दीपिका ने डोल्से एन गब्बाना की काले रंग की ड्रेस पहन रखी है। दीपिका ने काले रंग की लेस ब्लैक लूज स्लीव टॉप को हाई वेस्ट ब्लैक स्किनी पैंट के साथ पहन रखी है।

दीपिका के पारदर्शी टॉप के अंदर से ब्लैक स्ट्रिपलेस ट्यूब ब्रा झलक रही है। दीपिका ने इस डोल्से एन गब्बाना ड्रेस को काफी खूबसूरती के साथ कैरी किया है और इसे पहन कर वह काफी हसीन दिख रही हैं। दीपिका का टॉप पूरा लेस का बना हुआ है, जिस पर खूबसूरत फूल और पत्तियों की डिजाइन दी हुई है।
खूबसूरत टॉप के नीचे दीपिका ने हाई वेस्ट ब्लैक स्किनी पैट पहनी है। आज कल के फैशन को देख कर दीपिका भी अब कम उम्र की युवतियों की रोल मॉडल बन गई हैं। स्किनी पैंट को खाली ना पहन कर इसको पतली सी बेल्ट के साथ एक्ससराइज किया गया था। इसके साथ अगर पैरों में जूती की बात करें तो दीपिका ने डोल्से एन गब्बाना की ड्रेस के साथ प्यारी सी चेकर्ड प्रिंटिड मल्टी कलर फ्लैट बेली पहन रखी थी।
हेयर स्टाइल के मामले में दीपिका का सेंस बहुत ही अच्छा है। वह काफी अगल अलग तरह की हेयरस्टाइल के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट करती नज़र आ जाती हैं। इस बार भी दीपिका ने इस ड्रेस के साथ भी सिंपल और यूनीक दिखने वाली पफ्ड पर मैस्सी हेयर्स बना रखें थे।
दीपिका का हेयरस्टाइल उनकी इस खूबसूरत ड्रेस के साथ काफी सूट कर रहा था। इसके अलावा दीपिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिये डार्क कलर की नेल पेन्ट और उंगली में हीरे की रिंग पहन रखी थी। मेकअप की बात ना करें ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आंखों पर हल्का सा आईलाइनर और होंठो पर ग्लॉसी लिप कलर लगा कर दीपिका किसी हसीना से कम नहीं दिखाई दे रही थीं।



Click it and Unblock the Notifications
