Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
दुल्हन की हेयर स्टाइल को खास बना देगी ये हेयर ऐक्सेसरी
जब बात शादी की आती है तब बहुत सी दुल्हनों के मन में ख्वाब होते हैं कि वह अपनी शादी के दिन ऐसे कपड़े पहनेगी और वैसी ज्वेलरी पहनेगी। अगर आप अपनी शादी में साड़ी या लहंगा पहनना चाह रही हैं तो ध्याद दे कर ऊपर से नीचे तक आपको आभूषणों में ढंक जाना चाहिये। ऐसा न हो कि शरीर का कोई भी अंग बिना गहने के खाली लगे।
आज कल बाजार में ऐसी बहुत सी ऐक्सेसरी आ रही है जो आपके पूरे अंग को ढंक दें। चाहे बात करें कंगन, मांग टीका, अंगूठी, ब्रेसलेट या इयर रिंग की, तो इन्हें आप लहंगे या सूट पर पहन कर आप सबका मन मोह सकती हैं। अगर बालों में लगाये जाने वाली ऐक्सेसरीज की बात की जाए तो अधिकत दुल्हने केवल मांग टीका ही लगाती हैं।
लेकिन ऐसा नहीं है कि केवल मांग टीका ही लगाया जा सकता है, इसके अलावा ऐसी बहुत सारी एक्सेसरीज उपलब्ध हैं, जो जूड़े या चोटी में लगाई जा सकती हैं। अगर आपको अपने बालों को सजाने के लिये टिप्स चाहिये तो आप नीचे दिये गए कुछ उदाहरणों को देख कर अपनी आने वाली शादी की तैयारियां कर सकती हैं।

साइड हेयर पिन
बाल चाहे बंधे हो या फिर खुले, उनमें अगर साइड हेयर पिन लगा दी जाए तो वे बहुत खूबसूरत दिखते है। इस तरह की हेयर ऐक्सेसरी खासतौर पर मुस्लिम दुल्हनों को पहने हुए देखी जाती है।

पत्ती नुमा ताज
बालों को सजाने के लिये आप किसी भी ट्रेडिशनल कपड़े पर ताज जैसी एक्सेसरी पहन सकती हैं।

मोती वाली एक्सेसरी
आप अपने जूड़े को मोतियों से सजा सकती हैं। यह सिंपल भी लगती है और क्लासी भी।

गजरा
गजरा तो हर शादी में लड़कियां बालों में लगाती हैं। इससे बालों से अच्छी खुशबू आती है।

खुला गजरा
साइड हेयर पिन, पतला सा मांग टीका और लंबे लटकते हुए इयर रिंग आपके ब्राइडल लुक को पूरा करेगें।

ब्रोच हेयर पिन
यह हेयर पिन गोल आकार की है, जिसे बालों पर ब्रोच कि तरह लगाया जाता है। भारतीय महिलाओं पर यह बहुत खूबसूरत दिखती है।

फूलों का हेयर बैंड
अपने मन पसंद फूलों को आप अपने बालों में लगा कर हेयर बैंड बना सकती हैं।

ब्लैक पिन
वैसे तो ये काली पिन बालों को बांधने के काम आता है। लेकिन आप इससे कुछ अलग कर सकती हैं। इससे अपने आगे के बालों को ऊपर की ओर बांधिये और जूड़ा बना कर बालों में फूल लगा लीजिये।

स्टोन हेयर बैंड
ये स्टोन हेयर बैंड तब बहुत अच्छे लगते हैं जब इसे जड़े पर लगाया जाए।

मांग टीका
मांग टीका हर दुल्हन की पहली पसंद होती है। आप इसे सूट और लहंगे दोनों पर ही पहन सकती हैं।

बोरला
बोरला खासतौर पर राजस्थान में बहुत पहना जाता है। यह देखने में बहुत क्लासी लगता है और इसे पहनने से पूरा लुक ही चेंज हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
