Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
खूबसूरत एश्वर्या राय दिखी जेड लहंगे में
विश्व सुंदरी और हर दिल की धड़कन कही जाने वाली एश्वर्या राय को हमने दुबारा एक ईवेंट में देखा। एश्वर्या ने बहुत ही खूबसूतर पारंपरिक लहंगा पहन रखा था जिसे देखने वालों की सांसे मानों थम सी गई हो। यह लाल रंग का सुंदर डिजाइनर लहंगा जेड से था जिसे मोनिका और करिश्मा ने मिल कर डिजाइन किया था। यह पहली बार नहीं है जब हमने एश्वर्या को जेड ब्रांड के परिधान में देखा था। कुछ समय पहले एश को हमने जेड के अनारकली पररिधान में एक ईवेंट लॉच में देखा था।
इस बार ऐश जेड के ही भारी डिजाइनर लहंगे में आईं। ऐश्वर्या राय इस लहंगे में बहुत ही प्यारी दिख रही थीं। ऐश अक्सर ज्यादातर ईवेंट्स में केवल अनारकली सूट ही पहनती हैं लेकिन इस बार उन्होनें यह प्यारा लहंगा पहन कर सबका मूड बदल दिया ।
एश्वर्या राय इस ईवेंट में अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ आईं थी। इन कपल्स को प्रिस्टीज का नया ब्रांड एम्बेस्डर बना दिया गया है। आइये देखते हैं एश्वर्या की खूबसूरती इस बेहतरीन लहंगे में-

जेड लहंगा
एश ने करिश्मा और मोनिका दृारा डिजाइन किया हुआ जेड लहंगा पहना है। इस लहंगे के बार्डर पर गोल्डन वर्क किया हुआ है।

वेल्वेट ब्लाउज
ऐश ने ये फ्रिल्ल वाला लहंगा वेल्वेट के लंबे ब्लाउज के साथ धारण किया।

नेट रूपट्टा
ऐश ने जेड लहंगे के साथ नेट का लाल रंगा का रूपट्टा पहना था। इस रूपट्टे में गोल्डन सीक्वेंस वर्क पर काम किया हुआ था।

सिंपल मेकअप
ऐश ने बहुत ही सिंपल आईमेकअप और होठों पर ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक लगा रखी थी।

बीच से मांग
ऐश ने अपने लहराते हुए बालों को ढीला छोड़ कर सेंटर से मांग निकाली थी।

बिंदी
लहंगा पहनने की वजह से ऐश ने बिंदी लगा कर देसी लुक अपनाया था।

आभूषण
ऐश ने लटकते हुए गोल्डन स्टोन के इयररिंग और काफी मोटे कंगन पहने थे।



Click it and Unblock the Notifications
