Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
विल्स इंडिया फैशन वीक 2014 के पहले दिन दिखीं आलिया भट्ट
विल्स इंडिया फैशन वीक 2014 स्प्रिंग/समर का कई दिनों का इंतजार कल खतम हो गया। विल्स इंडिया फैशन शो की ओपनिंग की मसाबा गुप्ता ने जो कि ऐस डिजाइनर सत्या पॉल की डायरेक्टर हैं। माना जा रहा है कि इस शो में जाने माने कई सेलेब्रिटी शोस्टॉपर के रूप में हिस्सा लेने वाले हैं।
मसाबा गुप्ता बॉलीवुड की एक जानी मानी फैशन डिजाइनर हैं और इन्होनें अपने शो के लिये अपनी बचपन की सहेली और यंग स्टार आलिया भट्ट को रैंप पर शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतारा। आलिया भट्ट ने विल्स इंडिया फैशन वीक के पहले दिन जो कि मसाबा गुप्ता का शो था उसकी ओपनिंग की। इस दौरान आलिया ने प्रिन्टिड गुलाबी रंग की सिल्क ड्रेस पहनी थी। पैरों के नीचे तक कि इस ड्रेस में सफेद और काले की स्लीव्स लगी हुई थी।
ड्रेस को एक्ससराइज करने के लिये बड़ी सी रेस्ट्रो स्टाइल पिंक हील पहनी थी। आलियां के पिंक होंठ देखने में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। आलिया सच मुच बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं। आलिया के अलावा हमने इरफान पठान को भी अनुपमा के शो मे देखा। इरफान पठान ने सफेद शर्ट और काली प्रिंटिड जैकेट जो कि मसाबा गुप्ता दृारा डिजाइन की गई थी , पहनी थी।

आलिया भट्ट रैंप पर
आलिया भट्ट ने हल्के गुलाबी रंग की फिल्ल वाली पोषाक पहनी थी। यह ड्रेस खास शोस्टॉपर सेलेब्रिटी के लिये ही बनाई गई थी। ड्रेस के साथ ही उन्होंने पिंक कलर की हाई हील्स भी पहनी है।

कट मैक्सी
पैरों तक की इस मैक्सी में थाइज तक की स्लिट मैक्सी गर्मियों के दिन के लिहाज से बहुत फंकी और कूल है।

मसाबा प्रिंट
मसाबा गुप्ता ने ही ट्रेड मार्क ब्लॉक प्रिंट का इस्तमाल कपडे़ में ग्लैमरस टच लाने के लिये किया है।

क्रॉप टॉप्स
ये क्रॉप टॉप काफी स्टाइलिश है और इसमें साथ सफेद रंग की छोटी सी प्रिंटिड स्कर्ट भी है। प्यारा सा हैंड बैग और जूते स्प्रिंग समर लुक को पूरा करते हैं।

हाई वेस्ट लांग स्कर्ट
ट्रेडमार्क मसाबा पिंट वाली इस लंबी स्कर्ट को एक पतले से जैकेट के साथ पहना गया है।

मसाबा फ्राक
यह फ्राक ऊपर से प्रिटिंड है और नीचे पतले कपड़े से बनाई हुई है। साथ ही इसका ब्राइट प्रिंटिड बॉर्डर इसमें जान डाल रहा है।

गोथिक प्रिंट्स
यह प्रिंट गोथिक लुक को ध्यान में रख कर बनाया गया है और साथ में नीचे पारदर्शी कपड़ा लगा कर इसे क्लासी लुक दिया गया है।

मोनोक्रोम प्रिंट
मसाबा कलेक्शन में मोनोक्रोम प्रिंट भी मौजूद था। यह काफी स्टाइलिश है।

मोनोक्रोम ब्लाउज और लाल साड़ी
प्लेन गहरे लाल रंग की साड़ी को स्टाइलिया तरीके से मोनोक्रोम प्रिंटिड ब्लााउज के साथ पना गया है।

डिसाइन
शो खतम होने के बाद आलिया अपनी सहेली मसाबा गुप्ता के साथ रैंप पर शो को रैप अप करने आईं।



Click it and Unblock the Notifications