Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
विल्स इंडिया फैशन वीक 2014: शी कम्स इन कलर्स
विल्स इंडिया फैशन वीक 2014 के स्प्रिंग समर कलेक्शन में रोमांस वॉज बार्न ऑस्ट्रेलिया दृारा शी कम्स इन कलर्स का कलेक्शन पेश किया। चाहे बात फ्लोरल प्रिंट्स की हेा या फिर चाहे पैटर्न प्रिंट्स की , शी कम्स इन कलर्स दृारा रोमांस वॉज बार्न के पास काफी लुभावने कलेक्शन थे रैंप पर पेश करने के लिये। फिल्ल सिल्क आउटफिट और मैक्सी का कलेक्शन काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा पोंचो स्टाइल कफ्तान जो कि आगे से स्लिट था वो भी स्प्रिंग समर कलेक्शन में देखने को मिला।
इस शो के दौरान हमने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रेट ली को भी वहां पर बैठे देखा , जो कि आगे की ही रो में बैठे शो का आनंद ले रहे थे। इस कलेक्शन में पोलका डॉट प्रिंट्स के भी कपड़े देखने को मिले। इस शो में महिलाओं दृारा पसंद की जाने वाली सभी खास प्रिंट्स, डिजाइन और ड्रेस मौजूद थी। आइये देखते हैं विल्स इंडिया फैशन वीक 2014 के "शी कम्स इन कलर्स का कलेक्शन"।

फ्लोरल प्रिंट कफ्तान
इस कफ्तान में सामने की ओर स्लिट है और बाकी के पूरे कपडे़ पर फूलों की डिजाइन बनी हुई है। यह एक शानदार बीच वेयर है।

पेप्लम स्टाइल
इस कपड़े में काफी प्रिंट्स इस्तमाल किये गए हैं। टॉप पेप्लम स्टाइल का है और मिनि स्कर्ट काफी चिक है।

ब्लैक
रोमांस वॉस बार्न कलेक्शन दृारा शी कम्स इन कलर्स में काले रंग का प्रयोग जबरदस्त तरीके से किया गया था।

ब्रेट ली
विल्स इंडियन फैशन वीक के एक कलेक्शन में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर , ब्रेट ली को भी देखा गया।

कलरफुल प्रिंट्स
गर्मियों में रंगों का अपना अलग ही मौसम होता है। इस कलेक्शन में भी काफी रंगीन कपड़े देखने को मिले।

काली मैक्सी
यह स्ट्रेपलेस काली सिल्क मैक्सी में फ्रिल्लस साइड में लगी हुई हैं। साथ ही पिंक कलर के बडे़ बडे़ फ्लोरल प्रिंट्स सुंदर लग रहे हैं।

हेम मैक्सी
यह हेम मैक्सी देखने में काफी स्टाइलिश है। यह बहुत ही पतले कपड़े की बनी हुई है और इसके बीच में कट है। यह बीच वेयर के लिये काफी फिट बैठती है।

पोलका डॉट्स
पोलका डॉट्स को ब्लॉडज , जैकेट्स और यहां तक कि पैंट्स में भी देखा गया।

नग से जड़ी ड्रेस
यह एक ब्राइट कलर कोरल ड्रेस है जिस पर प्रिंट के साथ साथ सीक्विन का काम भी किया हुआ है।

प्रिंटिड स्वेटशर्ट
स्वेटशर्ट पहनने का यह एक अनोखा अंदाज है। साइड स्लिट ड्रेस के ऊपर से हुड वाली स्वेटशेर्ट पहनी गई है।

प्रिंटिड मैक्सी
यह सिल्क फ्लोरल मैक्सी फ्रिल्ल वाली है जो कि काफी अच्छी दिखती है।



Click it and Unblock the Notifications