Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
5 November Holiday: 5 नवंबर को स्कूल और बैंकों की छुट्टी है या नहीं? घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये अपडेट
5 November Holiday: आज सोशल मीडिया पर एक सवाल बार-बार ट्रेंड कर रहा है कि क्या कल यानी 5 नवंबर 2025 को स्कूल और बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे। हालांकि सारे त्योहार अक्टूबर में खत्म हो गए हैं ऐसे में नवंबर में ज्यादा छुट्टी तो नही हैं लेकिन कुछ ऐसे मौके जरूर आने वाले हैं जब बच्चों को कॉपी-किताब से ब्रेक मिलने वाला है और नौकरीपेशा लोगों को बॉस की चिक-चिक से ब्रेक मिलने वाला है। वहीं बैंक की छुट्टी को लेकर भी सवाल आ रहे हैं तो आज ही जान लें कि कल बैंक और स्कूल बंद रहेंगे या नहीं।
ताकि आज ही आप अपना काम निपटा लें। लेकिन सवाल वही क्या इस दिन छुट्टी मिलेगी? क्या बैंक, स्कूल या ऑफिस रहेंगे बंद? तो चलिए जानते हैं 5 नवंबर की Holiday अपडेट, ताकि कल आप बेफिक्र होकर अपना दिन प्लान कर सकें।
5 नवंबर को बैंक-स्कूल क्यों बंद रहेंगे?
नवंबर की शुरुआत में ही छुट्टी मिलने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। जी हां, 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती, देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा है। गुरु नानक जयंती पर गुरु नानक देव का जन्मदिन मनाया जाता है। इस खास दिन पर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में शोभायात्रा निकाली जाती है और कीर्तन होते हैं, जगह-जगह लंगर लगाया जाता है। बता दें कि इस दिन अधिकतर स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।

कहां-कहां रहेंगे बैंक बंद?
अगर आपका 5 नवंबर को कोई बैंक काम है तो आज ही जान लें कि आपके शहर में कल बैंक खुलेगा या नहीं। दरअसल, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मिजोरम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सूची के अनुसार दी गई हैं।
सुपरमून भी है 5 नवंबर को
कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के अलावा 5 नवंबर 2025 को सुपरमून भी है। हालांकि इस वजह से कोई छुट्टी नहीं है लेकिन ये दिन बहुत खास है। सुपरमून में चांद पृथ्वी के बहुत नजदीक होता है और बहुत ही सुंदर लगता है। इस दिन अन्य दिनों की तुलना में चांद 14 प्रतिशत ज्यादा बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकीला दिखता है।



Click it and Unblock the Notifications
