Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Mukul Dev Networth: बेटी के लिए इतनी संपत्ति छोड़ गए मुकुल देव, एक्टिंग में आने से पहले थे पायलट
मनोरंजन जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरी इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है। बॉलीवुड के चर्चित और बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता मुकुल देव का 23 मई की रात को निधन हो गया। 54 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके असमय निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री स्तब्ध है। जैसे ही यह खबर सामने आई, बॉलीवुड सितारों, टीवी कलाकारों और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
हालांकि, मुकुल देव की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से अपनी बीमारी का ज़िक्र नहीं किया।

यह भी सामने आया है कि वे पिछले कुछ वर्षों से बेहद निजी जीवन जी रहे थे और बहुत कम लोगों से संपर्क में थे। उनके करीबी दोस्तों का कहना है कि उन्होंने खुद को सामाजिक दायरे से दूर कर लिया था और अपने स्वास्थ्य या व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं करते थे।
पर्सनल लाइफ में रहा उतार-चढ़ाव
मुकुल देव का पारिवारिक जीवन भी संघर्षों से भरा रहा। उनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी शादी शिल्पा देव से हुई थी, जिनसे उन्हें एक बेटी सिया देव है। हालांकि, बाद में मुकुल और शिल्पा के रिश्तों में दरार आ गई और दोनों का तलाक हो गया। वे अलग-अलग रह रहे थे। मुकुल के छोटे भाई राहुल देव भी एक जाने-माने अभिनेता और मॉडल हैं।
बेटी के लिए छोड़ गए 42 करोड़ रुपये
मुकुल देव का करियर करीब तीन दशकों तक फैला रहा, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के अलावा टीवी जगत में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने 'दस', 'मुझे कुछ कहना है', 'सन ऑफ सरदार', 'यमला पगला दीवाना', 'शक्तिमान', 'कहता है दिल' जैसे कई फिल्मों और शोज़ में यादगार भूमिकाएं निभाईं। अपने बेहतरीन अभिनय और अलग अंदाज़ से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने करियर के दौरान लगभग 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 42 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो अब उनकी बेटी सिया के नाम होगी। मुंबई में उनका एक आलीशान फ्लैट भी था, जहां वे अकेले रहते थे।
प्रशिक्षित पायलट थे मुकुल देव
गौर करने वाली बात यह है कि मुकुल देव एक प्रशिक्षित पायलट भी थे। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से पायलट की ट्रेनिंग ली थी और एक एयरलाइन कंपनी में बतौर पायलट नौकरी भी की। हालांकि, इस क्षेत्र में अपेक्षित आमदनी न होने की वजह से उन्होंने यह पेशा छोड़ दिया और अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाई। अभिनय में उन्हें जो सफलता मिली, उसने उन्हें शोहरत और आर्थिक स्थिरता दोनों दिलाई।
मुकुल देव का यूं अचानक चले जाना इंडस्ट्री के लिए एक गहरी क्षति है। उन्होंने अपने पीछे एक सशक्त अभिनय विरासत छोड़ी है, जिसे दर्शक हमेशा याद रखेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
