Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
Fridge Shivling Viral Video: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरु हुई जो 28 अगस्त तक चलेगी जिसमें देश के कोने-कोने से श्रद्धालू आते हैं और बाबा बर्फानी के दर्शन करने का सौभाग्य पाते हैं। लेकिन इस बार तो कुछ ही दिनों में ही शिवलिंग पिघल गया, मगर आगरा में एक घर के फ्रिज में 'मिनी बाबा बर्फानी' का अवतार हो गया है। ऐसा हम नहीं कह रहे और न ही इस बात की पुष्टि कर रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है। शिवलिंग के दर्शन करने के लिए लोग आ रहे हैं जिसे आप चमत्कार कहिए या अंधविश्वास मगर स्थानीय लोग इस फ्रिज वाले शिवलिंग के दर्शन करने आ रहे हैं और चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। आइए आप भी एक नजर देख लीजिए इस वायरल हो रहे वीडियो को।

आगरा में एक फ्रिज के अंदर प्रकट हुए बाबा बर्फानी!
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है आगरा के खेरिया मोड़ के नगला भुजा क्षेत्र में एक घर के अंदर फ्रिज के अंदर जमी हुई बर्फ को बाबा बर्फानी की आकृति बताया जा रहा है। देखने में ये आकृति बिल्कुल अमरनाथ के शिवलिंग जैसी प्रतीत होती है जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों का तांता लगा हुआ है।
लोगों ने चढ़ाए फूल और पैसे
जैसे ही स्थानीय लोगों को इस बात का पता लगा कि फ्रिज के अंदर भोलेनाथ का शिवलिंग प्रकट हुआ है तो घर के बाहर कतार लग गई। लोगों ने इस फ्रिज वाले शिवलिंग की पूजा भी की और जलाभिषेक भी किया। हैरानी की बात ये है कि लोग इस शिवलिंग पर पैसे और फूल भी चढ़ा रहे हैं।
अमरनाथ में पिघला तो घर में बना शिवलिंग
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर का एक सदस्य ये कहता नजर आ रहा है अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पिघल गया तो अब फ्रिज में भोलेनाथ प्रकट हो गए हैं। जय भोले की। व्यक्ति ने अपने घर का एड्रेस भी बताया जिससे ये साफ हुआ कि ये वीडियो आगरा का है जो अब सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है।
लोगों के आए मिले-जुले रिएक्शन
भारत में भगवान के प्रति लोगों की आस्था देखते ही बनती है लेकिन कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो आस्था पर सवाल खड़े कर देते हैं और ये बताते हैं कि आस्था के नाम पर आडंबर भी होता है। अब यूजर्स में आपस में बहस छिड़ गई है। कुछ इसे आस्था बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे अंधविश्वास बता रहे हैं। एक ने लिखा- अब अमरनाथ जाने की जरूरत नहीं है। इन के घर पर ही दर्शन कर लीजिएगा हर वर्ष हर हर महादेव। दूसरे ने लिखा-ये डीप फ्रीजर में ही क्यों हुए है? ये नीचे क्यों नही हुए? तीसरे ने लिखा- फ्रिज की लाइट हटा दो फिर देखों कैसे पिघल जाएगा शिवलिंग। इसी तरह के और भी बहुत से कमेंट आए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
