Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
पहली बार जा रहे हैं अमरनाथ यात्रा? जानें क्या लेकर जाएं और क्या ले जाना है मना
What to Carry Or Avoid for Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ 3 जुलाई से हो रहा है और यह पवित्र यात्रा 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी। करीब 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। लेकिन समुद्र तल से लगभग 3,880 मीटर (12,700 फीट) की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा तक पहुंचना आसान नहीं होता। यहां मौसम पल-पल बदलता है, ऑक्सीजन का स्तर कम होता है और कई किलोमीटर की पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है। ऐसे में यदि आप पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो सही तैयारी करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं यात्रा में किन चीजों को अपने साथ जरूर रखें, क्या ले जाना मना है और किन सावधानियों का पालन करना चाहिए।

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले इन दस्तावेजों को रखें साथ
यात्रा पंजीकरण (Yatra Registration Slip)
अनिवार्य हेल्थ सर्टिफिकेट (Compulsory Health Certificate - CHC)
आधार कार्ड या अन्य फोटो पहचान पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल में सभी दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी
यात्रा के लिए कौन-कौन से कपड़े पैक करें?
अमरनाथ में गर्मियों के दौरान भी मौसम बेहद ठंडा हो सकता है। इसलिए गर्म कपड़े साथ रखना जरूरी है।
थर्मल इनर
ऊनी स्वेटर या फ्लीस जैकेट
विंडप्रूफ और वाटरप्रूफ जैकेट
रेनकोट या पोंचो
ऊनी टोपी और मफलर
गर्म दस्ताने
ऊनी मोजे (2-3 जोड़ी)
इन जूतों के बिना यात्रा न करें
अमरनाथ यात्रा में सबसे ज्यादा जरूरत मजबूत जूतों की होती है।
अच्छी ग्रिप वाले ट्रेकिंग शूज
अतिरिक्त जूते के फीते
आरामदायक चप्पल (कैंप के लिए)
नए जूते पहनकर यात्रा शुरू करने से बचें। पहले उन्हें कुछ दिन पहनकर आरामदायक बना लें।

मेडिकल किट में क्या-क्या रखें?
ऊंचाई पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी कभी भी हो सकती है। ऐसे में अपनी मेडिकल किट में नीचे बताए गए सामान को जरूर रखें।
डॉक्टर द्वारा बताई गई नियमित दवाएं
दर्द निवारक दवा
बुखार और सर्दी-जुकाम की दवा
बैंडेज और एंटीसेप्टिक क्रीम
ORS के पैकेट
हैंड सैनिटाइजर
मास्क
सनस्क्रीन (SPF 50+)
लिप बाम
मॉइस्चराइजर
यदि आपको हृदय, फेफड़े या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही यात्रा करें।
रास्ते में खाने-पीने के लिए क्या रखें?
ड्राई फ्रूट्स
चॉकलेट
एनर्जी बार
गुड़
भुने चने
पानी की बोतल
ग्लूकोज पाउडर
इन जरूरी सामानों को रखना बिल्कुल न भूलें
टॉर्च और अतिरिक्त बैटरी
पावर बैंक
मोबाइल चार्जर
छोटा बैग या डे-पैक
छड़ी (Walking Stick)
टिश्यू पेपर
पॉलीथिन की जगह कपड़े का बैग
अमरनाथ यात्रा में क्या ले जाना मना है?
श्राइन बोर्ड और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के अनुसार कुछ चीजें ले जाने से बचना चाहिए।
प्लास्टिक कैरी बैग
शराब और नशीले पदार्थ
तंबाकू और सिगरेट
ज्वलनशील पदार्थ
हथियार या धारदार वस्तुएं
तेज आवाज वाले स्पीकर या साउंड सिस्टम
जरूरत से ज्यादा भारी सामान
बता दें कि इन नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हो सकती है।
पहली बार यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सलाह
यात्रा शुरू करने से पहले हल्की एक्सरसाइज और वॉक करें।
ऊंचाई पर धीरे-धीरे चलें और जल्दबाजी न करें।
सांस फूलने या चक्कर आने पर तुरंत मेडिकल कैंप से संपर्क करें।
मौसम का अपडेट नियमित रूप से देखते रहें।
प्रशासन और सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करें।
अकेले यात्रा करने से बचें।
अमरनाथ यात्रा के दौरान किन बातों का रखें विशेष ध्यान?
खाली पेट लंबी चढ़ाई न करें।
पर्याप्त पानी पीते रहें।
कचरा इधर-उधर न फेंकें।
पर्यावरण और धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखें।
किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।



Click it and Unblock the Notifications
