Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Anant Ambani की शादी में परोसी जाएगी मां नीता अंबानी की फेवरेट डिश, कीमत सिर्फ 50 रुपए प्लेट
Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में चंद घंटे ही रह गए हैं। 12 जुलाई को अनंत और राधिका मर्चेंट एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी से जुड़ी आए दिन नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। मुकेश अंबानी ने अपने लाड़ले बेटे की शादी में दिल खोलकर पैसा खर्च किया है। इस भव्य शादी में देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करने वाली हैं, वहीं मेहमानों के लिए इस शादी में जहां देशभर के एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे तो, वहीं इस शादी में मां नीता अंबानी की एक फेवरेट डिश भी परोसी जाएगी। वो हैं, बनारस की चाट की दुकान।
रिपोर्ट के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग में मेहमानों को वाराणसी की मशहूर 'काशी चाट भंडार' की चटपटी चाट परोसी भी जाएगी। कुछ दिनों पहले नीता अबानी जब वाराणसी में भगवान विश्वनाथ को न्यौता देने गई थी, तब उन्होंने काशी चाट भंडार जाकर यहां का चाट चखा था।

वहां उन्होंने कई चाट, समोसा और फालूदा जैसे व्यंजनों का आनंद लेते हुए देखा गया था। नीता यहां के चाट से इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने अनंत और राधिका की शादी में चार्ट कॉर्नर के लिए आमंत्रित किया। आइए जानते हैं कि इस काशी चाट की खासियत-
काशी में बेहद फेमस है 'काशी चाट भंडार'
1952 में काशीनाथ केसरी ने गोदौलिया इलाके में छोटा सा ठेला लगाकर चाट बेचना शुरू किया था। स्वाद के शौकीनों की बढ़ती तादाद के कारण पहले उस ठेले के पास दुकान बनाई गई, जो आज दो मंजिला हो चुकी है।
नीता को पसंद आई थी चाट
काशी चाट भंडार में टमाटर चाट, पालक की चाट, मूंग की चाट, पालक पत्ता चाट, चुरा मटर, बास्केट चाट, पपड़ी चाट, समोसा चाट भी परोसी जाती है। यहां हर दिन देश-विदेश से लोग अलग-अलग तरह की चाट का मजा लेने के लिए आते हैं। यहां सबसे पहले टमाटर चाट बनाई गई और ये चाट लोगों को इतनी भा गई कि यहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने लगी। यहां रोजाना 1000 से 1200 ग्राहक चाट का मजा लेते हैं। नीता को यहां की पालक, टिक्की और टमाटर चाट बेहद पसंद आई।
इतनी है कीमत
यहां एक प्लेट चाट की कीमत तकरीबन 50 रुपए के आसपास है।
कुल्हड़ का करते हैं इस्तेमाल
काशी चाट भंडार की एक खास बात यह भी है कि ये लोग दूसरे दुकानों की तरह चाट प्लास्टिक की प्लेट में न सर्व करके कुल्हड़ में परोसते हैं। जिससे चाट का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। देश के कई दिग्गज नेता से लेकर शेफ संजीव कपूर भी काशी चाट वाले के दिवाने हैं।



Click it and Unblock the Notifications
