Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Apple Vision Pro: बदलने वाला है आपका लाइफस्टाइल,न्यू टेक्नोलॉजी संग आंखों के इशारे पर नाचेगी दुनिया
जैसे जैसे साइंस तरक्की कर रही है वैसे-वैसे टेक्नोलॉजी अपने नेक्स्ट लेवल पर पहुंच रही हैं। टेक्नोलॉजी जेन्ट कंपनी Apple ने इसी ऑर्डर में Apple Vision Pro एक नई टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है, जो आपकी दुनिया को बदलने वाला है। ये आपकी पूरी लाइफ स्टाइल को बदल कर रख देगा। इस हर वो खूबी है जो आप चाहते हैं। गेम खेलने से लेकर घर पर ही सिनेमा हॉल की तरह फिल्में देखने तक, वहीं लैपटॉप का जमाना गुजरने वाला लगता है, क्योंकि ये आपके कंम्प्यूटर की टेक्नोलॉजी से बहुत आगे बढ़ गया है। इसके साथ आप अपने मोबाइल वाले काम भी इस पर आराम से कर सकते हैं।

Apple ने अपने एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में एप्पल विजन प्रो को 5 जून, सोमवार 2023 को सबके सामने पेश किया। जो नेक्स्ट लेवल टेक्नोलॉजी से लैस है। ये Apple का पहला मिक्सड रियलिटी हेडसेट Eyesight और हाई रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले की खूबियों वाला है।
Apple Vision Pro की खासियतें
एप्पल विजन प्रो आपकी आंख और आवाज से कंट्रोल होता है। ये AR और VR दोनों टेक्नोलॉजी से लैस है। आप इस डिवाइस का यूज अपनी फेवरेट मूवी देखने के लिए, वेब सिरीज देखने के लिए बड़े आराम से कर सकते हैं और वो भी बिना किसी को डिस्टर्ब किये। Apple Vision Pro डिवाइस के साथ आप घर पर ही सिनेमा हॉल की फील ले पाएंगे। बस आपको अपनी आंखों पर इसको पहनना होगा और आप एक दूसरी दुनिया में पहुंच जाएंगे। मिक्सड रियलिटी हेडसेट और ग्लास डिस्प्ले के साथ स्की गॉगल्स को आप बड़े आराम से पहन कर घर के काम के साथ ही हर वो चीज देख सकते हैं, कर सकते हैं जो आप करना चाहते हैं। आपको इसको पहन कर अपने लैपटॉप की जरूरत भी महसूस नहीं होगी। आप इसके जरीये अपना ऑफिस का काम भी बड़े आराम से कर पाएंगे।
चेंज हो जाएगी लाइफ स्टाइल
Apple Vision Pro को पहनने के बाद आपको अपने फोन को अलग से रिसीव करने की जरूरत नहीं होगी, आप वीडियो कॉल भी इसे के जरीये कर सकेंगे और सिरीव कर पाएंगे।
आप अपनी उंगलियों को भी टैप करके काम कर सकते हैं, चीजों को कंट्रोल करने के लिए वॉयस कमांड का यूज कर सकते हैं।
ये न सिर्फ एंटरटेनमेंट और गेमिंग तक सीमित नहीं है। आपके ऑफिस वर्क लैपटॉप से निकलतर Apple Vision Pro पर आ जाएगा। ये आने वाले वक्त में लोगों के काम करने के तरीके को पूरी तरह से चेंज करने वाला है।
Image Courtesy- Apple.com



Click it and Unblock the Notifications
