Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
अर्जुन तेंदुलकर के लिए जामनगर में अंबानी परिवार ने होस्ट की ग्रैंड प्री-वेडिंग पार्टी, नीता अंबानी हुईं इमोशनल
Arjun Tendulkar-Sanya Chandhok Pre-Wedding Video Viral: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर जिन्हें क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है के घर में शहनाइयां बजने वाली हैं। अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ जीवन की एक नई पारी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में इस जोड़े की भव्य प्री-वेडिंग पार्टी जामनगर में आयोजित की गई, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस जश्न में केवल तेंदुलकर और अंबानी परिवार ही नहीं, बल्कि पुरानी यादों और जज्बातों का एक अनूठा संगम देखने को मिला।
सचिन ने खुद एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। सबसे पहले तो नीता अंबानी को पार्टी को होस्ट करते हुए एक इमोशनल स्पीच दी और उनके बाद 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे के लिए मंच से भावुक स्पीच दी, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। मालुम हो कि सचिन ने अर्जुन की शादी का न्यौता प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तक को दिया है। आइए आप भी जान लें कि ऐसा क्या कहा नीता अंबानी ने और सचिन तेंदुलकर ने।

जामनगर में फिर सजी महफिल
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की प्री-वेडिंग पार्टी के लिए जामनगर को चुना गया, जो अंबानी परिवार के लिए बेहद खास है। दिलचस्प बात यह है कि इसी जगह पर दो साल पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का भव्य विवाह संपन्न हुआ था। पार्टी में नीता और मुकेश अंबानी से लेकर आकाश, श्लोका, अनंत और राधिका तक, पूरा अंबानी परिवार तेंदुलकर परिवार की खुशियों में शामिल होने पहुंचा। उस दौरान खुद नीता ने कहा कि सचिन की फैमिली उन्हीं की फैमिली का एक हिस्सा है।
अर्जुन और सानिया के लिए नीता अंबानी का खास संदेश
पार्टी की शुरुआत में नीता अंबानी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए एक बेहद प्यारी स्पीच दी। उन्होंने कहा कि सचिन और अंजलि तुम हमेशा से हमारे लिए परिवार की तरह रहे हो। इस खास मौके पर खुशी शेयर करते हुए हम इमोशनल हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने अर्जुन के लिए कहा कि- अर्जुन को स्कूल के दिनों से अब तक बड़ा होते हुए देखा है और अब तुम यहां हमारे सामने ऐसे खड़े हो और अपनी जिंदगी की हसीन पार्टनरशिप शुरू करने जा रहे हो। अर्जुन की होने वाली पत्नी सानिया के लिए नीता अंबानी ने कहा, सानिया तुम बहुत अच्छी हो, तुम्हारे आसपास पॉजिटिव एनर्जी है। भगवान तुम्हारी जोड़ी को हमेशा खुश रखे।
सचिन भी हुए इमोशनल
पार्टी का सबसे भावुक पल तब आया जब सचिन तेंदुलकर माइक पर आए। अंबानी परिवार का आभार जताते हुए सचिन ने अपने बेटे अर्जुन के बड़े होने के अहसास को साझा किया। उन्होंने कहा, "जब बेटा किसी लड़की को घर लेकर आता है, और उसका परिचय करवाता है तो उस समय पता चलता है कि वो बड़ा हो गया है। सचिन ने अर्जुन को अपनी पसंद पर गर्व होने की बात कही और उनके निस्वार्थ प्रेम की सराहना की।
कब है अर्जुन और सानिया की शादी
सचिन तेंदुलकर के लाडले अर्जुन तेंदुलकर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर सानिया चंडोक संग जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी का प्री-वेंडिंग फंक्शन शुरू हो गया है जो जामनगर में किया गया। वहीं अब लोगों में ये जानने की उत्सुकता है कि अर्जुन की शादी कब है। हालांकि अभी तक शादी की डेट को ऑफिशियल नहीं किया गया है। मगर मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक 5 मार्च 2026 को सात फेरे लेंगे। कपल की शादी मुंबई में होने की उम्मीद है।
अर्जुन-सानिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अर्जुन और सानिया एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सचिन ने भी अपनी स्पीच में इस बात का जिक्र किया कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल (Crazy in love) दिखते हैं। वहीं सचिन और अर्जुन के फैंस भी उनकी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications