Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ayurveda Day 2025 Wishes: आज है आयुर्वेद दिवस, अपनों को दें स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती की शुभकामनाएं
Ayurveda Day Wishes in Hindi : भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद आज भी उतनी ही प्रासंगिक और उपयोगी है, जितनी हजारों साल पहले थी। आयुर्वेद केवल बीमारियों के इलाज का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का एक संतुलित और प्राकृतिक तरीका है। यही कारण है कि हर साल भगवान धन्वंतरि की जयंती के अवसर पर आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2025 में यह दिवस 23 सितंबर को मनाया जा रहा है।

आयुर्वेद दिवस 2025 की थीम
इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम है "लोगों के लिए आयुर्वेद, ग्रह के लिए आयुर्वेद" (Ayurveda for One, Ayurveda for All - Ayurveda for People, Ayurveda for Planet)। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि आयुर्वेद केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र और सतत विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।
आयुर्वेद का महत्व
आयुर्वेद का अर्थ है "जीवन का विज्ञान" (आयु = जीवन, वेद = ज्ञान)। इसका उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं है, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करना भी है।
- यह प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और औषधियों पर आधारित है।
- आधुनिक युग में जब चिकित्सा पद्धतियों में AI और टेक्नोलॉजी का समावेश हो रहा है, तब भी आयुर्वेद की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
- इसका सबसे बड़ा कारण है कि यह दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ देता है और इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं होते।
आयुर्वेद दिवस का इतिहास
वर्ष 2014 में भारत सरकार ने आयुष मंत्रालय की स्थापना की। इसके बाद वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष धन त्रयोदशी के दिन आयुर्वेद दिवस मनाया जाने लगा। हालांकि, धन त्रयोदशी की तिथि हर साल बदलती रहती है, इसलिए अब से आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को मनाने का निर्णय लिया गया है।
आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं (Ayurveda Diwas Wishes in Hindi )
आयुर्वेद दिवस के अवसर पर लोग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं संदेश भेजते हैं। यहां कुछ बेहतरीन संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप साझा कर सकते हैं:

- स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक जड़ी-बूटियों को अपनाएं। आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं!
- शरीर, मन और आत्मा का संतुलन बनाए रखें। हैप्पी आयुर्वेद दिवस!
- आयुर्वेदिक जीवनशैली ही असली सुख और स्वास्थ्य का मार्ग है। शुभ आयुर्वेद दिवस!
- प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीना ही सच्चा स्वास्थ्य है। आयुर्वेद दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
- आयुर्वेद के साथ स्वस्थ रहें और जीवन में खुशियां पाएं। शुभ आयुर्वेद दिवस!
- आयुर्वेद के साथ संतुलित जीवन और बेहतर स्वास्थ्य का अनुभव करें। आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं!
- शुद्धता और स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद अपनाएं। आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं!
- प्राकृतिक चिकित्सा से अपना जीवन स्वस्थ बनाएं, आयुर्वेद को अपनाएं। हैप्पी आयुर्वेद डे
- स्वास्थ्य और सुख की कुंजी आयुर्वेद में है, इसे अपनाएं। हैप्पी आयुर्वेद डे!
- आयुर्वेद की शिक्षाओं से जीवन को खुशहाल बनाएं। आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं!
- प्राकृतिक चिकित्सा से दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करें। आयुर्वेद दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
- आयुर्वेद का महत्व समझें और अपने जीवन में इसे अपनाएं। आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं!
आयुर्वेद दिवस कोट्स 2025
1. स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद अपनाएं। हैप्पी आयुर्वेद दिवस!
2. शरीर, मन और आत्मा में संतुलन बनाए रखें। शुभ आयुर्वेद दिवस!
3. प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाएं और आयुर्वेद का पालन करें। हैप्पी आयुर्वेद दिवस!
4. आयुर्वेद के साथ स्वस्थ रहें और जीवन में खुशियां पाएं।
5. आयुर्वेद की सरल चिकित्सा अपनाएं और बीमारियों से दूर रहें।
6. स्वस्थ जीवन की कुंजी आयुर्वेद में छिपी है। हैप्पी आयुर्वेद दिवस!
7. प्राकृतिक जड़ी-बूटियों के साथ अपने जीवन को संतुलित बनाएं।
8. आयुर्वेद अपनाएं, जीवन को खुशहाल और दीर्घायु बनाएं।
9. आयुर्वेद के साथ आत्मा, मन और शरीर को स्वस्थ रखें।
10. प्रकृति के नियमों का पालन कर, आयुर्वेद से स्वास्थ्य पाएं।
11. आयुर्वेद हमें संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता है।
12. आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाएं और स्वास्थ्य में सुधार लाएं।
13. आयुर्वेद दिवस पर अपने प्रियजनों को स्वास्थ्य और खुशियों की शुभकामनाएं दें।
14. शुद्ध और प्राकृतिक जीवन जीने का रास्ता आयुर्वेद ही है।
15. आयुर्वेद से स्वास्थ्य, खुशी और दीर्घायु प्राप्त करें।

आयुर्वेद संस्कृत श्लोक ( (Ayurveda Diwas Wishes in Sanskrit)
1. स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणं आतुरस्य विकार प्रशमनम् "
अर्थ : चरक संहिता में वर्णित इस श्लोक का अर्थ है "स्वस्थ का स्वास्थ्य बनाए रखना और रोगियों का उपचार करना।" यह आयुर्वेद के रोकथाम और देखभाल पर केंद्रित होने पर प्रकाश डालता है।
2. हिताहितं सुखं दुःखमायुस्तस्य हिताहितम्।
मानं च तच्च यत्रोक्तमायुर्वेदः स उच्यते।।
अर्थ : जो जीवन को स्वस्थ, सुखी और सुरक्षित बनाए रखने के उपाय बताए, वही आयुर्वेद कहलाता है।
3. वर्तयन्ति प्रीणिताः सर्वदेहिनः ।
यदृते सर्वभूतानां जीवितं नावतिष्ठते।।
अर्थ : सभी प्राणी अपने जीवन की रक्षा और सुख के लिए कार्य करते हैं, और आयुर्वेद इसी सिद्धांत पर आधारित है कि जीवन की सुरक्षा और स्वास्थ्य बनाए रखना आवश्यक है।
4. बलमारोग्यमायुश्च प्राणाश्चाग्नौ प्रतिष्ठिताः ।
अर्थ : अन्नपानेन्धनैश्चाग्निर्ज्वलति व्येति चान्यथा ।।
शरीर की शक्ति, स्वास्थ्य और जीवन इस बात पर निर्भर करता है कि पाचन अग्नि (जठराग्नि) सही रूप से कार्य कर रही हो।
5. द्विविधमेव खलु सर्वं सच्चासच्च; तस्य चतुर्विधा परीक्षा।
आप्तोपदेशः, प्रत्यक्षम्, अनुमानं, युक्तिश्चेति।।
अर्थ : किसी भी ज्ञान या जानकारी की सत्यता को चार तरीकों से जाँचा जा सकता है, विश्वसनीय स्रोत, प्रत्यक्ष अनुभव, अनुमान और तर्क।



Click it and Unblock the Notifications
