Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Baba Vanga Prediction 2026: क्या सच में आने वाला है कयामत का साल? जानें बाबा वेंगा की 5 शॉकिंग भविष्यवाणियां
Baba Vanga Prediction 2026: रहस्यमयी भविष्यवाणियों की दुनिया में बाबा वेंगा का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। उनकी कई भविष्यवाणियां अब तक सच साबित होने का दावा करती हैं, इसी वजह से लोग उनकी हर भविष्यवाणी को लेकर रोमांच और डर दोनों महसूस करते हैं। बता दें कि उनकी बहुत सी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं जैसे कि 9/11 की घटना हो या फिर इंदिरा गांधी की हत्या या फिर अमेरिका में हुआ वर्ल्ड ट्रेड टावर का हमला हो। खासतौर पर जब बात साल 2026 की आती है तो सवाल उठने लगते हैं क्या सच में आने वाला है कयामत का साल? क्या कुछ बड़ा, खतरनाक या दुनिया बदल देने वाला होने वाला है?
बाबा वेंगा की 2026 से जुड़ी भविष्यवाणियों में ऐसे कई दावे हैं, जो चौंकाने वाले होने के साथ-साथ सोचने पर मजबूर भी करते हैं। आइए जानते हैं बाबा वेंगा की वे 5 बड़ी भविष्यवाणियां, जिनके कारण 2026 को लेकर दुनिया में बढ़ रहा है रहस्य और डर।
1. भूकंप और ज्वालामुखी की संभावनाएं
बाबा वेंगा की बहुत सी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, ऐसे में आने वाले साल यानी 2026 की भविष्यवाणियां ट्रेड कर रही हैं। सालों पहले बाबा वेंगा ने दावा किया था कि साल 2026 में दुनिया में भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और समुद्री कंपन जैसी प्राकृतिक आपदाएं हो सकती हैं। अगर उनकी ये भविष्यवाणी सच होती है को कई देशों का नक्शा बदल सकता है।

2. चरमरा सकती है आर्थिक व्यवस्था
आप देख ही रहे हैं कि टैरिफ प्लान के चलते और कुछ देशों में युद्धों के चलते आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है और आने वाले साल में भी कई देशों की आर्थिक अर्थव्यवस्था हिल सकती है। वेंगा की एक भविष्यवाणी यह भी कहती है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था 2026 में बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकती है। जैसे कि विश्व स्तर पर आर्थिक मंदी, स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट, तेल और ऊर्जा संकट, बड़े देशों में वित्तीय गिरावट जैसी दिक्कतें देखने को मिल सकती है।
3. हो सकते हैं आतंकी हमले
हाल ही में लाल किला में हुए ब्लास्ट ने दिल्ली को हिला कर रख दिया है, साथ ही महिपाल पुर में भी धमाके की खबरें आई और फिर जम्मू-कश्मीर में हुए धमाके ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। अब बाबा वेंगा की साल 2026 को लेकर भविष्यवाणी ने सभी की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले साल में आतंकी गतिविधियां बढ़ सकती हैं जो कई मासूमों की मौत का कारण बन सकते हैं।
4. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हो सकता है हावी
आप देख ही रहे हैं कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से अपने पैर पसार रहा है और लोगों की नौकरी खा रहा है। ऐसे में बाबा वेंगा ने तकनीक से जुड़े भविष्य का भी जिक्र किया है और दावों के मुताबिक, 2026 में AI इंसान के नियंत्रण से बाहर हो सकता है।
5. एलियंस के साथ हो सकता है संपर्क
सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणी यह है कि 2026 में मानव सभ्यता का एलियंस से पहला सीधा संपर्क हो सकता है। कई लोग इसे बेहद रोमांचक मानते हैं, वहीं कुछ इसके खतरों को भी लेकर डरते हैं। दावा किया जा रहा है कि अंतरिक्ष से कोई सिग्नल मिल सकता है, किसी ग्रह से जीवन का सबूत मिल सकता है, एलियन इंटेलिजेंस के साथ बातचीत का प्रयास हो सकता है। अगर यह सच हुआ तो मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव होगा।



Click it and Unblock the Notifications
