Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
'भूतों' पर PhD करना चाहते हैं बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री, जानें कहां होती है भूत-प्रेतो की पढ़ाई
Dhirendra Shastri PhD On Ghosts: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी कथित दिव्य शक्तियों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। कई लोग मानते हैं कि वे हनुमान जी की कृपा से लोगों की समस्या बिना पूछे जान लेते हैं। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने एक ऐसा खुलासा दिया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने PhD करने की बात मानी। हालांकि, अपनी पीएचडी के लिए उन्होंने जो विषय चुना है, उसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो आइए, जानते हैं वो किस विषय पर पीएचडी करने वाले हैं?

भूतों पर PhD करना चाहते हैं बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री
दरअसल, हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह अभी लगातार पढ़ाई कर रहे हैं और अपनी PhD की तैयारी कर रहे हैं। जब उनसे शोध विषय के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "सब्जेक्ट खतरनाक है... सब्जेक्ट हम भूतों पर कर रहे हैं।" उनके इस जवाब ने सभी को हैरान कर दिया।
किस कॉलेज में लेंगे दाखिला?
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दुनिया के कई विद्वान पहले भी भूतों से जुड़े विषयों पर शोध कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी भूतों पर एक विषय मौजूद है। हालांकि, आपको बता दें कि बागेश्वर धाम बाबा इस विषय पर शोध करने का विचार कर रहे हैं, उन्होंने अभी तक किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि, "कुछ समय बाद बाहर की यूनिवर्सिटी में इस सबजेक्ट के लिए अप्लाई जरूर करूंगा।"
क्या वाकई भूतों पर पीएचडी संभव है?
बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या सच में भूतों या अलौकिक शक्तियों पर पढ़ाई होती है? आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में कुछ ऐसे विश्वविद्यालय मौजूद हैं, जहांं भूतों पर अध्ययन कराया जाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबरा पिछले 50 वर्षों से पैरानॉर्मल स्टडीज से जुड़े कोर्स चला रही है।इसके अलावा, थॉमस फ्रांसिस यूनिवर्सिटी में भी अलौकिक घटनाओं से जुड़ी पढ़ाई कराई जाती है।
बनारस विश्वविद्यालय में भी भूतों पर अध्ययन
आपको बता दें कि भारत में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के आयुर्वेद संकाय के तहत 'भूत विद्या' नामक सर्टिफिकेट कोर्स चलाया जाता है। इस कोर्स में में छात्रों को अलौकिक जगत और उससे जुड़ी घटनाओं का वैज्ञानिक तथा पारंपरिक दृष्टिकोण से अध्ययन कराया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
