Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Bakrid Mubarak Wishes for Saas-Sasur: बकरीद पर अपने सास-ससुर को भेजें दिल छू लेने वाले मुबारकबाद संदेश
Bakrid Mubarak Wishes for Saas-Sasur: आज यानी 28 मई 2026 को देशभर में बड़े हर्षोउल्लास के साथ बकरीद मनाई जा रही है। इस्लाम में इस त्योहार का विशेष महत्व है जिसे ईद-उल-अजहा भी कहते है। ये मुकद्दस त्योहार न सिर्फ त्याग और अल्लाह के प्रति समर्पण का पैगाम लाता है, बल्कि यह हमारे खूबसूरत रिश्तों में भी मिठास घोलने का जरिया बनता है। शादी के बाद ससुराल को अपना नया घर बनाने वाले बहू और दामाद के लिए सास-ससुर माता-पिता का ही दूसरा रूप होते हैं। माता-पिता समान सास-ससुर का आशीर्वाद हमारी जिंदगी को खुशियों से सराबोर कर देता है। इस खास मौके पर उनके प्रति अपना सम्मान, प्यार और अकीदत जाहिर करने के लिए साधारण बधाई संदेशों की जगह कुछ खास शब्दों का चुनाव जरूरी है। अगर आप भी अपने सासू मां और ससुर जी का दिन बेहद स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो उन्हें नीचे दिए गए दिल छू लेने वाले संस्कारी संदेश, दुआएं, खूबसूरत कोट्स और चुनिंदा शायरियां भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं।

बकरीद पर ससुर जी को यूं कहें बकरीद मुबारक, मिलेगी ईदी
ससुर जी, आप मेरे लिए बिल्कुल पिता समान हैं।
अल्लाह आपकी हर दुआ कुबूल करे और आपको
लंबी और सेहतमंद जिंदगी अता फरमाए।
आपको बकरीद की तहे दिल से मुबारकबाद!
"अल्लाह का करम है आप जैसा साया मेरे सर पर है,
आपके होने से ही खुशियों का नूर मेरे घर पर है।"
बकरीद के मुकद्दस मौके पर ससुर जी को ढेर सारा सम्मान और ईद मुबारक!
आदरणीय ससुर जी, आपके दिए संस्कार और मार्गदर्शन हमेशा हमारी राह आसान करते हैं।
अल्लाह इस ईद पर आपको दुनिया की हर खुशी और अच्छी सेहत दे।
ईद-उल-अजहा मुबारक!
मेरे प्यारे ससुर जी को बकरीद की बहुत-बहुत बधाई।
खुदा करे कि आपकी जिंदगी का हर दिन ईद की तरह खुशनुमा और पुरसुकून हो।
ससुर जी, इस पावन अवसर पर मैं अल्लाह से यही दुआ करता/करती हूँ
कि आपका चेहरा हमेशा मुस्कान से खिलखिलाता रहे।
आपको और पूरे परिवार को ईद अल-अजहा मुबारक!

बकरीद पर सासू मां को भेजें प्यारे मुबारकबाद संदेश
प्यारी सासू मां, आपने मुझे बहू नहीं बल्कि हमेशा अपनी बेटी की तरह प्यार दिया है।
अल्लाह से दुआ है कि आपकी ममता का साया हम पर हमेशा बना रहे।
आपको बकरीद की बहुत-बहुत मुबारकबाद!
"दुआओं की शक्ल में जो मुझे मिला है, वो सासू मां आपका अनमोल प्यार है।"
अल्लाह इस ईद पर आपकी झोली खुशियों से भर दे। ईद मुबारक, मां!
मेरी प्यारी अम्मी जान (सासू मां) को बकरीद की दिली मुबारकबाद।
आपके हाथ के बने पकवानों की मिठास हमारी जिंदगी में हमेशा बनी रहे, यही दुआ है।

सासू मां, आप इस घर की रौनक हैं।
अल्लाह आपको हमेशा हर बीमारी से दूर रखे और सलामत रखे।
आपको ईद-उल-अजहा की ढेरों शुभकामनाएं!
खुदा का लाख-लाख शुक्र है कि मुझे आप जैसी समझदार और प्यार करने वाली सासू मां मिलीं।
आपके कदमों में जन्नत की ठंडी हवाएं हों। आपको बकरीद मुबारक!
बकरीद के मौके पर सास-ससुर के लिए खूबसूरत बकरीद शायरी
"दीपक में अगर नूर न होता,
इस दिल में अगर सरूर न होता,
हम आपको खुद चलकर ईद मुबारक कहने आते,
अगर आपका घर हमसे दूर न होता।"
प्यारे अम्मी-अब्बू (सास-ससुर) को बकरीद की दिली मुबारकबाद!
"सदा हंसते रहें आप जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम आप जाएं भूल,
खुदा कुबूल करे आपकी हर दुआ और इबादत,
हमारी तरफ से ससुर जी और सासू मां को ईद मुबारक।"
"अल्लाह की रहमत आप पर बरसती रहे,
खुशियों की कलियां आपके आंगन में खिलती रहें,
आप दोनों सलामत रहें ता-उम्र,
कभी कोई गम आपकी तरफ न देखे।"
सास-ससुर जी को ईद-उल-अजहा की बधाई!
"खुशियों का दिन आया है, दुआओं का नूर छाया है,
आपकी छांव में हमने हर सुख पाया है।"
माता-पिता समान सास-ससुर को बकरीद मुबारक।
"गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है,
मुकद्दस है बकरीद का यह त्योहार,
हमने दिल से अपने सास-ससुर को पैगाम भेजा है।"

अब बारी है बकरीद के लिए व्हाट्सएप स्टेटस और शॉर्ट मैसेजेस की
सास-ससुर नहीं, आप दोनों मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा हैं।
आप दोनों को ईद-उल-अजहा की मुकम्मल मुबारकबाद!
अल्लाह ताला इस बकरीद पर आप दोनों की हर जायज तमन्ना पूरी करे
और आपकी कुर्बानियों को अपनी बारगाह में कुबूल फरमाए। ईद मुबारक!
ससुराल में माता-पिता की कमी पूरी करने वाले मेरे प्यारे सास-ससुर को
बकरीद 2026 की बेहद खास और प्यार भरी मुबारकबाद।
इस ईद पर मेरी बस यही दुआ है कि हमारे परिवार का यह प्यार
और आपसी तालमेल हमेशा अटूट रहे। अम्मी-अब्बू को ईद मुबारक!
अल्लाह आपको हर कदम पर कामयाबी, सुकून और बेहतरीन सेहत अता करे।
ससुर जी और सासू मां को हमारी तरफ से ईद-उल-अजहा बहुत-बहुत मुबारक हो!
"रिश्ता हमारा दिल का है, मान-सम्मान से सजा है।"
दुनिया के सबसे बेस्ट सास-ससुर को बकरीद की
प्यार भरी बधाई। खुदा आपकी जोड़ी सलामत रखे।



Click it and Unblock the Notifications
