Latest Updates
-
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम -
Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन किस देवी को समर्पित हैं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप, मंत्र और महत्व -
Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के भोग की पूरी लिस्ट -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
Ganesha Bhog in Bangkok: भगवान गणेश की पूजा के दौरान भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार अलग-अलग तरह के भोग लगाते हैं। भारत में मोदक, लड्डू, मालपुआ, खीर-पूरी, फल और कई तरह के सात्विक पकवान गणपति बप्पा को अर्पित किए जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि भगवान गणेश को बबल टी भी चढ़ाई जाती है? जी हां, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक गणेश मंदिर से जुड़ी है। यहां भक्त बप्पा को 'बोबा टी' यानी बबल टी अर्पित करते हैं। इस अनोखी परंपरा का वीडियो बैंकॉक की कंटेंट क्रिएटर पिया पिंग ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद यह काफी चर्चा में आ गया।

थाईलैंड में गणेश जी को चढ़ाई जाती है बबल टी
बैंकॉक की कंटेंट क्रिएटर पिया पिंग ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि थाईलैंड में भगवान गणेश को 'फ्रा फिकानेट' के नाम से जाना जाता है। यहां उन्हें सफलता और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है और बाधाएं दूर करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। थाईलैंड के अलग-अलग हिस्सों में गणेश जी के कई मंदिर हैं। इन दिनों गणेश चतुर्थी का उत्सव भी चल रहा है और इसी दौरान पिया पिंग एक गणेश मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने खुद बप्पा को बबल टी अर्पित की।
बैंकॉक में कहां स्थित है यह मंदिर?
पिया पिंग के मुताबिक, यह गणेश मंदिर बैंकॉक के मशहूर शॉपिंग सेंटर यूनियन मॉल के बाहर बना हुआ है। मंदिर में गणेश जी की सुंदर प्रतिमा स्थापित है। यहां आने वाले भक्त भारत में चढ़ाए जाने वाले मोदक और लड्डू की जगह बोबा मिल्क टी यानी बबल टी भगवान को अर्पित करते हैं।
क्यों चढ़ाई जाती है बबल टी?
स्थानीय लोगों के बीच इस परंपरा को लेकर एक मान्यता है कि भगवान को वही चीज अर्पित करनी चाहिए, जो भक्तों के लिए खास हो और जिसे वे खुद पसंद करते हों। थाईलैंड में खासकर युवाओं के बीच बबल टी काफी लोकप्रिय है। इसी वजह से भक्त इसे भी गणेश जी को भोग के रूप में चढ़ाते हैं।
मनोकामना पूरी होने पर बढ़ जाता है बबल टी का भोग
इस परंपरा से जुड़ी एक और दिलचस्प बात भी बताई जाती है। मान्यता के अनुसार, जब कोई भक्त पहली बार गणेश जी से अपनी मनोकामना मांगता है, तो वह आमतौर पर 2 या 3 कप बबल टी चढ़ाता है। अगर उसकी इच्छा पूरी हो जाती है, तो धन्यवाद के तौर पर अगली बार वह 4, 6 या उससे भी ज्यादा कप बबल टी अर्पित करता है।
इसी वजह से कुछ भक्त बड़ी संख्या में बबल टी लेकर मंदिर पहुंचते हैं। कई बार एक ही व्यक्ति की ओर से 50 से लेकर 200 कप तक बबल टी चढ़ाने की बात भी सामने आती है।
भक्तों की मदद के लिए लगा है 'बबल टी गाइड बोर्ड'
इस मंदिर से जुड़ी एक और चीज लोगों का ध्यान खींचती है। भक्तों को बबल टी खरीदने में आसानी हो, इसके लिए मंदिर के पास एक गाइड बोर्ड लगाया गया है। इसमें बताया गया है कि यूनियन मॉल की किस मंजिल पर बबल टी के कौन-कौन से ब्रांड मिलते हैं। इसके बाद भक्त अपनी पसंद की बबल टी खरीदकर उसे गणेश जी को अर्पित कर देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
