Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
PhD स्कॉलर दूल्हा-दुल्हन ने बनवाया ऐसा अनोखा शादी कार्ड, रिसर्च पेपर समझ लोगों की दिमाग की बत्ती हुई गुल
Bizzare Bangladeshi couple wedding invitation card : शादी का मौसम आते ही, इंटरनेट पर शादी के निमंत्रण की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगते हैं। इनमें से कुछ आमंत्रण बहुत ही आकर्षक और मजेदार होते हैं, जो लोगों का ध्यान खींचने में चूकते नहीं है। हाल ही में, एक बांग्लादेशी कपल का अनोखा वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
इस कार्ड को देखने के बाद दिमाग वालों की बत्ती भी गुल हो गई है। इस वेडिंग इन्विटेशन कार्ड को देखकर एक पल के लिए आप ब्लैंक हो जाएंगे। इसे देखकर ऐसा लगेगा कि, यह किसी शादी का न्योता नहीं, बल्कि किसी साइंटिस्ट का रिसर्च पेपर है।

जिसने अपने शादी के निमंत्रण को एक रिसर्च पेपर में बदल डाला। यह शादी का कार्ड इतना मजेदार है कि इसे सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा और शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये इनविटेशन कार्ड ढाका के संजना और इमोन के निकाह का निमंत्रण पत्र है। इसमें किसी रिसर्च पेपर की तरह डिजाइन किया गया गया है, जिसमें एब्स्ट्रेक्ट में निकाह का महत्व बताया गया है, तो इंट्रोडंक्शन दोनों की मुलाकात की कहानी। मेथेडोलॉजी में निकाह के रस्मों रिवाज के बारे में जानकारी दी गई है और कंक्लूजन में अपनी बात समाप्त की गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
बांग्लादेश के ढाका शहर से एक कपल संजना और इमोन का शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस शादी के कार्ड की खास बात यह थी कि इसे शोध पत्र यानी कि रिसर्च पेपर की तरह लिखा गया था। इस कार्ड में कपल ने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बतलाया है। उन्होंने अपनी मुलाकात की कहानी भी शेयर की। कपल ने अपनी शादी में होने वाले इवेंट्स और लोकेशन के बारे में भी बताया। इस शादी के कार्ड ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया क्योंकि यह बहुत ही क्रिएटिव और मजेदार था। कार्ड में जानकारी दी गई है कि शादी समारोह पहले ही अक्टूबर में हो चुकी है, लेकिन कार्ड ने हाल ही में इंटरनेट का ध्यान खींचा।
लोग बोले -कोर्ट का आर्डर लग रहा है
इसे दो दिन पहले ट्विटर पर पोस्ट किया गया है और अब तक 3.2 मिलियन लोग इसे देख चुके हैं और 67 हजार लोगों से लाइक किया है। ये खास तरह इनविटेशन कार्ड लोगों को बहुत अच्छा लगा और उन्होंने इसे बेहतरीन अंदाज बताया है। एक यूजर ने लिखा है, 'समझ गया, दो रिसर्चर शादी कर रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह बहुत अनोखा है! काश मैं कुछ ऐसा सोच पाता।' वहीं कुछ लोगों ने कहा कि, देखकर ऐसा लग रहा है मानो कोर्ट का आर्डर हो।



Click it and Unblock the Notifications
