Bank Holiday May 2026: मई 2026 में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक! कल से ही शुरू हो रही है लंबी छुट्टी, निपटा लें काम

Bank Holiday List May 2026: 1 मई 2026 में बैंक की छुट्टियों की भरमार होने वाली है। चिलचिलाती धूप में बैंक के काम से निकलने से पहले ये जरूर जान लें कि इस महीने में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसा न हो कि आप तपती धूप में बैंक के काम से निकलें और वहां ताला लगा मिले। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, मई 2026 में बुद्ध पूर्णिमा और ईद-उल-जुहा (बकरीद) जैसे बड़े त्योहारों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाशों के कारण कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में भले ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन चलते रहें, लेकिन चेक क्लियरेंस और केवाईसी (KYC) जैसे भौतिक कार्यों के लिए आपको बैंक शाखा जाना ही पड़ता है। ऐसे में समय रहते छुट्टियों की लिस्ट चेक करना समझदारी है ताकि आपको ऐन वक्त पर परेशान न होना पड़े। आइए फिर आप भी बिना देर किए ये जान लें कि मई के महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे और उसी के अनुसार अपना प्लान बनाएं।

मई 2026 में बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट (Full Holiday List)

मई के महीने में बुद्ध पूर्णिमा से लेकर दूसरे और चौथे शनिवार तक, बैंकों में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। यहां देखें प्रमुख तारीखें:

तारीख दिन अवसर/त्योहार
1 मई 2026 शुक्रवार बुद्ध पूर्णिमा / मई दिवस
3 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश
9 मई 2026 शनिवार दूसरा शनिवार / रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
10 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश
17 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश
23 मई 2026 शनिवार चौथा शनिवार
24 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश
27 मई 2026 बुधवार बकरीद (ईद-उल-जुहा)
31 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश

मिलेगा लॉन्ग वीकेंड का मौका

मई 2026 की शुरुआत ही एक लॉन्ग वीकेंड से हो रही है। 1 मई को शुक्रवार है और इस दिन बुद्ध पूर्णिमा और महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस की छुट्टी है। इसके बाद 2 मई को शनिवार है और फिर 3 मई को रविवार। हालांकि 2 मई यानी शनिवार को बैंक खुलेंगे लेकिन आप छुट्टी लेकर कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो लगातार 3 दिनों का अवकाश मिल सकता है।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

भले ही बैंकों के दरवाजे बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। बैंकिंग से जुड़े डिजिटल कार्य जैसे Google Pay, PhonePe, Net Banking और ATM सेवाएं 24/7 चालू रहेंगी। आप घर बैठे पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, हालांकि बैंक ब्रांच से जुड़े काम छुट्टियों के बाद ही निपट पाएंगे।

Desktop Bottom Promotion