Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Bank Holiday Today: आज साल के पहले शनिवार को इस राज्य में बैंक रहेंगे बंद ? जानें RBI ने क्यों दी है छुट्टी
Bank Holiday Today: अगर आप आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम है। आज यानी, शनिवार, 3 जनवरी 2026 को साल और महीने का पहला शनिवार है और आमतौर पर ऐसे दिन बैंक खुले रहते हैं। लेकिन इस बार नियमों से हटकर एक राज्य में बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है, जिससे लाखों ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
ऐसे में अगर आप यूपी में रहते हैं और बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट या अन्य ब्रांच विजिट करने की सोच रहे हैं, तो आपको निराश होना पड़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि यह छुट्टी केवल एक राज्य तक सीमित है और बाकी सभी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज बैंक क्यों बंद हैं, कहां-कहां छुट्टी है और बैंकिंग सेवाओं पर इसका क्या असर पड़ेगा।

आज क्यों हैं बैंकों की छुट्टी? जान लें पूरी डिटेल
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, आज 3 जनवरी 2026 को जो साल का और महीने का पहला शनिवार है उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर दी गई है। इसी वजह से यूपी में सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाएं आज बंद रहेंगी। अगर कोई जरूरी काम हो तो आप उसे सोमवार से पहले नहीं कर सकते।
शनिवार 3 जनवरी को यूपी में बंद रहेंगे बैंक
आज का दिन भले ही साल और महीने का पहला शनिवार हो, लेकिन उत्तर प्रदेश में बैंकिंग सेवाएं शाखाओं में उपलब्ध नहीं होंगी। यूपी के अलावा देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे थे, तो बेहतर होगा कि इसे किसी अन्य दिन के लिए टाल दें।
डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू
डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू बेशक उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे लेकिन आप चिंता न करें क्योंकि इस दिन डिजिटल बैंकिंग और एटीएम आदि पूरी तरह से एक्टिव रहेंगे। ऐसे में आप अपना पैसों के लेनदेन से जुड़ा कोई काम आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन एफडी, आरडी आदि भी ऑनलाइन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
