Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Bank Holiday January 2026: जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, अभी चेक करें पूरी लिस्ट
Bank Holiday in January 2026: नया साल 2026 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और अगर आप जनवरी में बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जनवरी 2026 के लिए बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। RBI के अनुसार, जनवरी 2026 में बैंक पूरे 16 दिन बंद रहने वाले हैं।
ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों, त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण होंगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपका समय और मेहनत दोनों बच सकें। आइए हम आपके लिए लेकर आए हैं राज्यवार बैंक की छुट्टियों की लिस्ट।
जनवरी 2026 में 6 दिन तो पूरे देश में रहेगी ये छुट्टियां
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 4 रविवार, दो शनिवार यानी दूसरा और चौथा शनिवार बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इन दिनों में आप डिजिटल बैंकिंग का लाभ उठा सकते हैं। यूपीआई, फोनपे और एटीएम आदि सुचारू रूप से काम करेंगे। ऐसे में अगर आप कोई लेन-देन करना चाहते हैं तो बिना टेंशन के कर सकते हैं।

1 जनवरी 2026: नए साल पर इन शहरों में बैंक बंद
नए साल और गान-नगाई पर्व के कारण 1 जनवरी को आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
2 जनवरी 2026: नए साल की छुट्टी
2 जनवरी को नए साल के अवसर पर आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
3 जनवरी 2026: लखनऊ
3 जनवरी को हजरत अली के जन्मदिन के कारण लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।
12 जनवरी 2026: कोलकाता
12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
14 जनवरी 2026: मकर संक्रांति
14 जनवरी को मकर संक्रांति और माघ बिहू के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली में भी कुछ संस्थान बंद रहेंगे।
15 जनवरी 2026: पोंगल और उत्तरायण पुण्यकाल
15 जनवरी को उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल और मकर संक्रांति के चलते बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
16 और 17 जनवरी 2026: चेन्नई में दो दिन अवकाश
16 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस है और 17 जनवरी को उझावर थिरुनाल है जिसकी वजह से चेन्नई में बैंक अवकाश रहेगा।
23 जनवरी 2026: नेताजी जयंती और बसंत पंचमी
23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा, वीर सुरेंद्र साई जयंती और बसंत पंचमी के कारण अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में बैंक बंद
26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
