Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Christmas Bank Holiday 2025: क्रिसमस डे पर बैंक खुलेगा या बंद रहेगा? जानें RBI की पूरी गाइडलाइन
Bank Holiday December 2025 Last Week: कई बार ऐसा होता है कि हम किसी जरूरी काम से बैंक जाते हैं लेकिन वहां जाकर पता चलता है कि आज तो बैंक की छुट्टी है। ऐसे में वक्त को बर्बाद होता ही साथ में मूड भी ऑफ हो जाता है। अब ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि अपने कीमती समय में से हर कोई वक्त निकालकर बैंक जाता है। अगर आप दिसंबर के लास्ट हफ्ते में बैंक के किसी जरूरी काम से जाने वाले हैं तो ये जान लें कि साल के लास्ट वीक में एक नहीं बल्कि कई छुट्टियां होने वाली हैं।
ऐसे में जरूरी है कि बैंक के लिए रवाना होने के पहले आप ये आर्टिकल जरूर पढ़ लें। आइए फिर जान लेते हैं कि क्रिसमस पर बैंक खुलेंगे या नहीं और इस लास्ट हफ्ते में किस-किस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं ताकी आप उसके अनुसार अपने काम को मैनेज कर सकें।

क्रिसमस ईव पर क्या खुले रहेंगे बैंक
क्रिसमस ईव यानी 24 दिसंबर को बैंक सिर्फ 3 शहरों यानी नागालैंड, मिजोरम और मेघालय में बंद रहेंगे। बाकी शहरों में बैंक खुले रहेंगे और सुचारू रूप से काम चलेगा। हां, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आपका जिस डिपार्टमेंट में काम है वो कर्मचारी उस दिन ड्यूटी पर हो या नहीं क्योंकि वो क्रिश्चियन हुए तो हो सकता है की छुट्टी पर हो।
25 दिसंबर को बैंक रहेंगे बंद
24 दिसंबर का तो आपने जान ही लिया अब 25 दिसंबर का यानी क्रिसमस डे का भी जान लेते हैं। बता दें कि इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सुचारू रूप से काम करेगी। आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवा का लाभ उठा सकते हैं और एटीएम भी खुले रहेंगे।
दिसंबर लास्ट वीक में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?
अब ये जान लेते हैं कि दिसंबर लास्ट वीक में बैंक कब-कब बंद रहेंगे। एक तो क्रिसमस डे पर यानी गुरुवार को बैंक बंद रहेंगे। 26 दिसंबर शुक्रवार को शहीद उधम सिंह जयंती के उपलक्ष्य में मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना और हरियाणा में बैंक बंद रहेंगे। 27 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार है तो इस दिन भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 28 दिसंबर को रविवार है तो ये तो सार्वजनिक अवकाश है। 29 दिसंबर को बैंक खुले रहेंगे, 30 दिसंबर को यू कियांग नांगबाह दिवस पर तामु लोसर, मेघालय और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 31 दिसंबर को मिजोरम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे और बाकी जगहों पर बैंक खुले रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
