Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Bank Holidays in July 2025: इस महीने कब-कब बंद रहेंगे बैंक? अभी चेक करें लिस्ट
Bank Holidays in july 2025 : जून का आखिरी हफ्ता चल रहा है और इसके साथ ही जुलाई की शुरुआत होने वाली है। नया महीना आते ही नौकरीपेशा लोगों के लिए छुट्टियों की लिस्ट जानना बेहद जरूरी हो जाता है, खासकर जब बात बैंकों की छुट्टियों की हो। बैंक की छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार तय होती हैं, और ये राज्य विशेष के त्योहारों व अन्य अवसरों पर अलग-अलग हो सकती हैं।
बैंक अवकाश सिर्फ कर्मचारियों के लिए ही नहीं, आम जनता के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी कार्य छुट्टी के दिन लंबित हो सकता है। इसीलिए यह जानना जरूरी है कि जुलाई 2025 में किन-किन तारीखों को बैंक बंद रहेंगे, ताकि अपने वित्तीय कार्यों की योजना पहले से बनाई जा सके।

जुलाई में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक
जुलाई 2025 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों को मिलाकर कुल 13 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनमें से कुछ अवकाश देशव्यापी होंगे, जबकि कुछ छुट्टियां खास राज्यों तक सीमित होंगी।
भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार
- हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है।
- हर रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं।
- त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों पर भी कुछ राज्यों में छुट्टी होती है।
जुलाई 2025 की बैंक छुट्टियों की सूची
3 जुलाई (गुरुवार): खर्ची पूजा - अगरतला में बैंक बंद
5 जुलाई (शनिवार): गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन - कुछ राज्यों में छुट्टी
6 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
12 जुलाई (शनिवार): दूसरा शनिवार - देशभर में बैंक बंद
13 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
14 जुलाई (सोमवार): बेह डेन्खलाम - कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में छुट्टी
16 जुलाई (बुधवार): हरेला पर्व - उत्तराखंड में बैंक बंद
17 जुलाई (गुरुवार): यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि - शिलांग में अवकाश
19 जुलाई (शनिवार): केर पूजा - अगरतला में बैंक बंद
20 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
26 जुलाई (शनिवार): चौथा शनिवार - सभी बैंकों में अवकाश
27 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
28 जुलाई (सोमवार): द्रुक्पा त्शे-जी - गंगटोक में बैंक बंद
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
हालांकि इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI ट्रांजेक्शन, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।
इसलिए अगर आपको जुलाई में बैंक जाकर कोई जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, कैश निकासी, लोन संबंधित दस्तावेज जमा करना या खाता संचालन से जुड़ी गतिविधियाँ करनी हैं, तो ऊपर दी गई छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से ही योजना बना लें।



Click it and Unblock the Notifications
