Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Bank Holidays March 2026: मार्च में सिर्फ 13 दिन खुलेंगे बैंक, नोट कर लें अपने शहर की छुट्टियां
Bank Holidays in March 2026: साल 2026 का मार्च महीना बैंक ग्राहकों के लिए काफी भागदौड़ भरा हो सकता है। एक तरफ जहां 31 मार्च की 'फाइनेंशियल डेडलाइन' पास होगी, वहीं दूसरी तरफ त्योहारों और साप्ताहिक अवकाशों की वजह से बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, मार्च के 31 दिनों में से कुल 18 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
होली, रमजान और महावीर जयंती जैसे बड़े त्योहार इसी महीने पड़ रहे हैं। अगर आपके पास भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे बीच में लटकने से बचाने के लिए छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट अभी नोट कर लें।

मार्च 2026 बैंक छुट्टियों का पूरा कैलेंडर
1 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद।
2 मार्च (होलिका दहन): उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ समेत कुछ क्षेत्रों में अवकाश।
3 मार्च (होली): भोपाल, जयपुर, मुंबई, पटना, कोलकाता, रांची और हैदराबाद समेत अधिकांश शहरों में छुट्टी।
4 मार्च (धुलेंडी/होली दूसरा दिन): दिल्ली, चंडीगढ़, अहमदाबाद और शिमला जैसे शहरों में बैंक नहीं खुलेंगे।
8 मार्च (रविवार): पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश।
13 मार्च (चापचर कुट): आइजोल (मिजोरम) में बैंकों की छुट्टी।
14 मार्च (दूसरा शनिवार): पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
15 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
17 मार्च (शब-ए-कद्र): जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
19 मार्च (गुड़ी पड़वा/उगादी/नवरात्रि): मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में छुट्टी।
20 मार्च (ईद-उल-फितर/जुमात-उल-विदा): कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।
21 मार्च (रमजान ईद/सरहुल): देश के अधिकतर हिस्सों में बैंकों का कामकाज बंद रहेगा।
22 मार्च (रविवार): देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश।
26 मार्च (राम नवमी): कई बड़े राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टी।
27 मार्च (राम नवमी दूसरा दिन): कुछ विशेष राज्यों में स्थानीय अवकाश।
28 मार्च (चौथा शनिवार): देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
29 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
31 मार्च (महावीर जयंती): महीने के आखिरी दिन कई शहरों में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।
बैंक बंद होने पर क्या करें?
भले ही भौतिक रूप से बैंक की शाखाएं बंद रहें, लेकिन डिजिटल युग में आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं:
नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप: आप घर बैठे फंड ट्रांसफर (IMPS, NEFT, RTGS) कर सकते हैं।
ATM सेवा: कैश निकालने के लिए एटीएम मशीनें चालू रहेंगी।
UPI ट्रांजेक्शन: फोन पे, गूगल पे और अन्य यूपीआई ऐप्स के जरिए भुगतान हमेशा की तरह चालू रहेगा।
नोट: बैंकों की कुछ छुट्टियां राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं, इसलिए लंबी यात्रा या बड़े ट्रांजेक्शन से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से पुष्टि जरूर कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
