Latest Updates
-
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य
Vat Savitri Wishes for Sasu Maa: सास नहीं, मां का रूप हैं आप; अखंड सुहाग के पर्व पर भेजें ये प्यार भरे संदेश
Vat Savitri Wishes for Sasu Maa: आज यानी 16 मई 2026, शनिवार को दुर्लभ संयोग बन रहा है जो सदियों के बाद आया है। आज शनि जयंती है जो शनिवार को पड़ रही है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है और वट सावित्री व्रत भी है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। तभी तो वट सावित्री का व्रत एक सुहागन स्त्री के लिए अखंड सौभाग्य और अटूट विश्वास का पर्व है। यह दिन न केवल पति की लंबी आयु की कामना का है, बल्कि परिवार की जड़ों को मजबूती देने वाले बड़े-बुजुर्गों का आभार व्यक्त करने का भी है। एक बहू के लिए उसकी सासू मां घर के उस वट वृक्ष के समान होती हैं, जिनकी शीतल छाया में पूरा परिवार फलता-फूलता और सुरक्षित रहता है। आप वट सावित्री पर अपनी सासू मां के प्रति अपने प्रेम और आदर को शब्दों में पिरोना चाहती हैं, तो हमने आपके लिए शुभकामनाओं का एक विशेष खजाना तैयार किया है। ये संदेश न केवल उनके प्रति आपके सम्मान को दर्शाएंगे, बल्कि आपके रिश्ते की मिठास को भी बढ़ा देंगे।

वट सावित्री व्रत के दिन सासू मां के लिए शुभकामना संदेश (Heartfelt Wishes)
"सदा बना रहे आपका आशीर्वाद हमारे सिर पर
आपके संस्कारों से ही महकता है हमारा घर।
वट सावित्री की आपको हार्दिक बधाई सासू मां!"
"एक मां ने जन्म दिया, तो दूसरी मां ने घर को स्वर्ग बनाना सिखाया।
मेरी प्यारी सासू मां को वट सावित्री की ढेरों शुभकामनाएं।"
"आपका प्यार और मार्गदर्शन हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
भगवान आपको लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य दें। शुभ वट सावित्री!"
"वट वृक्ष की तरह ही गहरा है आपका स्नेह,
इस पावन पर्व पर सासू मां को सादर चरण स्पर्श और बहुत-बहुत बधाई।"
"मेरी प्यारी सासू मां, आपने हमेशा मुझे अपनी बेटी की तरप्यार दिया है।
आपके सौभाग्य की कामना के साथ वट सावित्री की बधाई।"
"ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका सुहाग हमेशा सलामत रहे और
आपकी मुस्कान हमारे घर को रोशन करती रहे।"
"सासू मां, आपके आशीर्वाद से ही मेरा वट सावित्री का व्रत पूर्ण होता है।
आपको पर्व की अनंत शुभकामनाएं!"
"आप हमारे परिवार की नींव हैं, आपकी खुशी ही हमारी तरक्की है।
वट सावित्री की शुभकामनाएं मां!"
"वट सावित्री का यह पावन दिन आपके जीवन में
सुख, शांति और अखंड सौभाग्य लेकर आए।"
"सादर चरण स्पर्श मां! वट सावित्री के इस उत्सव पर प्रार्थना है
कि आपका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे।"
वट सावित्री व्रत पर आपकी प्यारी सासू मां के लिए शायरी और स्टेटस
"घर की रौनक आपसे है, खुशियों की हर आहट आपसे है,
सासू मां के रूप में मिली है मां मुझे, मेरी हर इबादत आपसे है।"
"वट वृक्ष सी आपकी ममता, हर गम से हमें बचाती है,
आपकी एक मुस्कुराहट मां, घर में खुशियां लाती है।"
"मिले आपका प्यार हमेशा, न हो खुशियों की कोई कमी,
सदा सलामत रहे आपका सुहाग, और आंखों में न हो कभी नमी।"
"रिश्ता हमारा मां-बेटी सा, खुदा ने खूब बनाया है,
सासू मां की परछाई में, मैंने अपना चैन पाया है।"
"जैसे सावित्री ने जीता था यमराज से सत्यवान का जीवन,
वैसे ही आपके तप से महक रहा है हमारा आँगन।"
"आपका सौभाग्य सदा अमर रहे, खुशियों से आपका दामन भरा रहे,
वट सावित्री का यह पर्व, आपके जीवन में नया सवेरा करे।"
"भाग्यशाली होती हैं वो बहुएं, जिन्हें मां जैसा ससुराल मिलता है,
आप जैसी सासू मां के होने से ही, घर का हर कोना खिलता है।"
"अखंड सौभाग्य का वरदान मिले, खुशियों का आपको जहान मिले,
सदा सुहागन रहें आप मां, ईश्वर से बस यही सम्मान मिले।"
"वट की पूजा, प्यार का धागा, सासू मां का प्यार है सबसे ज्यादा।"
"आप हमारे घर की लक्ष्मी हैं, वट सावित्री पर आपको मेरा सादर नमन।"
वट वृक्ष के समान छाया करने वाली सासू मां के लिए आदरपूर्ण कोट्स
"संस्कारों की जननी और प्रेम की मूरत,
मेरी सासू मां हैं सबसे खूबसूरत। वट सावित्री की बधाई!"
"सास और बहू के बीच का प्यार,
वट सावित्री के कच्चे सूत जैसा पवित्र और मजबूत हो।"
"सासू मां, आपने मुझे घर की बहू नहीं,
बेटी बनाकर अपनाया है। आपके लिए यह दिन मंगलमय हो।"
"एक घर तब स्वर्ग बनता है जब सासू मां
का आशीर्वाद वट वृक्ष की तरह घना हो।"
"सौभाग्य की चमक आपके चेहरे पर
हमेशा बनी रहे। हैप्पी वट सावित्री 2026!"
"वट सावित्री का व्रत आपके जीवन के हर
संकट को दूर करे, यही मेरी कामना है।"
"परिवार को एकता के सूत्र में बांधने वाली
सासू मां को वट सावित्री की शुभकामनाएं।"
"आपकी दुआओं का ही असर है कि हमारा
परिवार आज सुरक्षित और खुशहाल है।"
"अखंड सुहाग और लंबी आयु का यह पर्व
आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आए।"
"सासू मां, आप हमारे घर का गौरव हैं।
आपको सादर वट सावित्री की बधाई।"
सासू मां दूर रहती हैं तो उन्हें व्हाट्सएप पर भेजें ये मैसेज
"हैप्पी वट सावित्री 2026 मां! सदा सुहागन रहो।"
"सासू मां, आपके लिए ढेर सारा प्यार और सम्मान। शुभ वट सावित्री!"
"आपकी बहू की तरफ से आपको वट सावित्री की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
"ईश्वर आपके सुहाग की रक्षा करें। सादर चरण स्पर्श।"
"वट वृक्ष की पूजा सफल हो, आपका जीवन खुशियों से कल-कल हो।"
"सासू मां, आप हमेशा स्वस्थ रहें, यही वट सावित्री पर मेरी प्रार्थना है।"
"सदा सलामत रहे आपकी चूड़ी और बिंदी। वट सावित्री की बधाई।"
"मेरे ससुराल की शान, मेरी प्यारी सासू मां को वट सावित्री मुबारक!"
"प्रेम और विश्वास का यह पर्व आपके लिए मंगलकारी हो।"
"भगवान करे हमारा साथ हमेशा ऐसे ही बना रहे। शुभ वट सावित्री मां!"



Click it and Unblock the Notifications
