Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video
Vat Savitri Vrat 2026: घर के पास नहीं है बरगद का पेड़? तो इन 5 तरीकों से पूरी करें वट सावित्री की पूजा
How to do Vat Savitri Puja without Banyan tree: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं बरगद (वट) के पेड़ की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। साल 2026 में यह पावन व्रत 16 मई, शनिवार को रखा जाएगा। लेकिन आजकल शहरों और अपार्टमेंट लाइफ में कई महिलाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि आसपास बरगद का पेड़ ही नहीं मिलता। ऐसे में कई महिलाएं सोचती हैं कि क्या बिना वट वृक्ष के यह व्रत अधूरा रह जाएगा? अगर आपके सामने भी यही परेशानी है तो हम इसका समाधान लेकर आए हैं। दरअसल, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा में सबसे ज्यादा महत्व श्रद्धा और भावना का होता है। यदि आपके आसपास बरगद का पेड़ उपलब्ध नहीं है, तो भी आप कुछ आसान विकल्पों के जरिए पूरी विधि-विधान से वट सावित्री व्रत कर सकती हैं। आइए जानते हैं वे 5 तरीके जिनसे घर पर ही वट सावित्री पूजा संपन्न की जा सकती है।

1. बरगद की टहनी या पत्ता लाकर करें पूजा
आपने वट सावित्री का व्रत रखा है और आपके सामने समस्या ये है कि घर के आसपास कोई बरगद का पेड़ नहीं है तो आप इसके लिए कहीं से बरगद की छोटी टहनी, पत्ता या जड़ घर लाकर पूजा कर सकती हैं। इसे किसी साफ पात्र में स्थापित करें और उसी तरह कच्चा सूत बांधकर पूजा करें जैसे वट वृक्ष की जाती है। आप सबसे पहले चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और बरगद की टहनी स्थापित करें। अब जल, रोली, अक्षत और फूल अर्पित करें और कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा करें।
2. बरगद के चित्र या फोटो की पूजा करें
शास्त्रों में भावना को सर्वोपरि माना गया है। यदि बरगद का पेड़ या टहनी कुछ भी उपलब्ध न हो, तो आप वट वृक्ष की तस्वीर या पोस्टर लगाकर पूजा कर सकती हैं। ऐसा करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान कि आपकी तस्वीर साफ और पूर्ण हो। पूजा स्थान पर गंगाजल छिड़ककर शुद्धि करें और फिर श्रद्धा से मंत्र जाप और कथा सुनें।
3. मिट्टी या पीतल का वट वृक्ष बनाकर करें पूजा
घर के आसपास बरगद का पेड़ न हो तो आप इसके विकल्प के रूप में घर में मिट्टी, पीतल या लकड़ी से बने छोटे वट वृक्ष की स्थापना कर पूजा कर सकती हैं। यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है जो फ्लैट या विदेश में रहते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले छोटे वट वृक्ष को चौकी पर रखें और फिर सिंदूर, हल्दी और फूल चढ़ाएं फिर दीपक जलाकर सावित्री-सत्यवान की कथा पढ़ें।
4. मंदिर में स्थापित वट वृक्ष की प्रतीकात्मक पूजा
यदि घर के आसपास पेड़ नहीं है लेकिन किसी मंदिर में वट वृक्ष की प्रतिमा या प्रतीक मौजूद है, तो वहां जाकर पूजा कर सकती हैं। कई मंदिरों में विशेष रूप से वट सावित्री के दिन प्रतीकात्मक वट पूजन कराया जाता है।
5. मन ही मन वट वृक्ष का ध्यान कर करें पूजा
धर्म शास्त्रों के अनुसार, यदि किसी कारणवश कोई वस्तु उपलब्ध न हो, तो उसका मानसिक ध्यान करके भी पूजा की जा सकती है। इसे 'मानस पूजा' कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान भाव के भूखे हैं तो जरूरी नहीं कि आपकी पूजा तभी पूरी होगी जब आप असली वट वृक्ष की पूजा करें।
पूजा का मूल उद्देश्य पति की सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की मंगलकामना है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सच्चे मन और श्रद्धा से किया गया व्रत कभी निष्फल नहीं जाता। यदि परिस्थितियों के कारण वट वृक्ष उपलब्ध नहीं है, तो प्रतीकात्मक रूप से की गई पूजा भी पूर्ण फलदायी मानी जाती है। इसलिए चिंता छोड़कर श्रद्धा और विश्वास के साथ वट सावित्री व्रत करें



Click it and Unblock the Notifications