Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
LPG Gas Cylinder Blast: क्यों विस्फोटक बन जाते है सिलेंडर? जानें ब्लास्ट को टालने के लिए क्या करें?
Tips To Prevent Cylinder Explosion : तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में गुरुवार को एक समोसे की दुकान में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से आग में 6 लोग झुलस गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
वहीं हैदराबाद के घनी आबादी वाले परतेबाद में गुरुवार शाम को एलपीजी भरने वाली एक दुकान में सिलेंडर फटने से भीषण आग की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई और 50 लोग झुलस गए, जिनमें अधिकांश बच्चे थे। वहीं बुधवार को राजस्थान के भिवाड़ी में चाय की थड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग भड़क गई। इस घटना में सात साल का बच्चा जिंदा जल गया।
हफ्तेभर में ऐसे सिलेंडर ब्लास्ट की कई खबरें सुनने को मिल रही हैं। कई बार आग लगने की स्थिति में लोग घबरा जाते हैं लेकिन लोग अपनी समझदारी के चलते सिलेंडर में लगी आग को सेकंड में आसानी से बुझा सकते है। आइए जानते हैं कि सिलेंडर क्यों फटते है और इसकी पीछे क्या वजह होती और सिलेंडर ब्लास्ट से बचने के लिए क्या करें?

सिलेंडर क्यों फटता है?
एलपीजी गैस सिलेंडर यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस सिलेंडर. 95% प्रोपेन और ब्यूटेन गैस होती हैं. तो वहीं 5% अन्य गैसें होती हैं। ज्यादात्तर सिलेंडर ब्लास्ट की वजह गैस लीकेज होती है। जब गैस लीक होती है, तो छोटी सी चिंगारी से आग पकड़ लेती है। आग जब सिलेंडर तक पहुंचती है तो सिलेंडर फट जाता है।
कहां लगती है ज्यादा आग?
- सिलेंडर में आग वहीं लगती है, जहां से LPG गैस का लीकेज हो रहा है। सबसे ज्यादा आग सिलेंडर की नॉब या फिर पाइप लीक होने वाली जगह पर ही लगती है।
- LPG की खास बात है कि ये रिवर्स में आग नहीं पकड़ती, यानी गैस जिस डायरेक्शन में जा रही है आग भी उसी डायरेक्शन में लगेगी।
- गैस जिस हिस्से में फैलती जाती है उसी हिस्से में आग फैलती जाती है।
ये है सेफ्टी टिप्स
- जब भी सिलेंडर मंगाए डिलीवरी ब्वॉय से बिना जांच किए गैस न लें। सबसे जरुरी बात रसोई पर काम कर रहे शख्स को लीकेज पर ध्यान देना चाहिए। लीकेज को हल्के में लेने की वजह से ज्यादात्तर हादसे होते हैं।
- एक्सपायरी डेट के बाद भी लगातार सिलेंडर इस्तेमाल करने से भी लीकेज की समस्या हो सकती है। हर सिलेंडर पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है। ब्लास्ट से बचने के लिए इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।
- रात को स्टोव बंद करने से पहले रेगुलेटर बंद करना न भूलें। इससे ब्लास्ट की घटना को कंट्रोल किया जा सकता है।
- इसके अलावा सिलेंडर के ऊपर गीला कंबल या बेडशीट लपेट देने से भी आग बुझ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications