December 2025 School Holidays: दिसंबर में होंगी छुट्टियां ही छुट्टियां! देखें स्टेट-वाइज स्कूल विंटर वेकेशन

December 2025 School Holidays: दिसंबर का महीना आज से शुरू हो गया है और छात्रों व अभिभावकों में सबसे ज्यादा उत्सुकता इस बात को लेकर है कि इस साल विंटर वेकेशन कब से कब तक रहेंगे। ठंड बढ़ने के साथ ही स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा होने लगती है और बच्चे घूमने, त्योहार मनाने और रिलेटिव्स से मिलने के लिए बेसब्र रहते हैं। दिसंबर 2025 में भी क्रिसमस और विंटर ब्रेक की पूरी लिस्ट तैयार है, लेकिन हर राज्य में छुट्टियों की तारीखें अलग होंगी।

कहीं 7 दिन के अवकाश, तो कहीं 15 दिनों से भी ज्यादा की छुट्टियां मिल सकती हैं। खास बात यह है कि इस बार क्रिसमस गुरुवार को पड़ रहा है, इसलिए बहुत से स्कूल 24 दिसंबर की शाम से ही बंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं दिसंबर 2025 में स्कूलों की छुट्टियां कब से शुरू होंगी, किन राज्यों में छुट्टियां कितनी लंबी रहेंगी और स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां कौन-कौन सी होंगी।

पूरे देश में एक समान छुट्टी- (Christmas Holiday 2025)

भारत के हर स्कूल में दिसंबर में एक दिन की अनिवार्य छुट्टी होती है वो है क्रिसमस डे जो 25 दिसंबर 2025 दिन गुरुवार को पड़ रहा है। यह एक गजटेड हॉलिडे है, इसलिए सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूल बंद रहते हैं।

Winter Vacation 2025: कब से कब तक?

विंटर ब्रेक की अवधि राज्य के मौसम पर निर्भर करती है। उत्तर भारत में ठंड ज्यादा होने के कारण लंबी छुट्टियां होती हैं, जबकि दक्षिण भारत में छुट्टियां कम होती हैं।

उत्तर भारत - लंबी विंटर छुट्टियां

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में शीतकालीन अवकाश लंबा रहता है। आमतौर पर छुट्टियां 24 या 25 दिसंबर से शुरू होकर जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह तक चलती हैं। कुछ स्कूल 1 से 15 जनवरी तक भी बंद रहते हैं, खासकर तेज ठंड और घने कोहरे की वजह से। दिल्ली में दो अलग-अलग कैलेंडर के अनुसार छुट्टी होती है। पहले कैलेंडर के अनुसार,24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक और दूसरा कैलेंडर 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक। बता दें कि अंतिम तिथि का निर्णय स्कूल अपने सर्कुलर के माध्यम से जारी करते हैं।

जम्मू-कश्मीर - सबसे लंबी छुट्टियां

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सबसे ज्यादा लंबी विंटर वेकेशन होती है। कई स्कूलों में छुट्टियां दिसंबर से फरवरी तक चलती हैं। वहीं उत्तराखंड में भी सर्दियों की छुट्टियां लंबी होती हैं। यहां गर्मियों की छुट्टियां बहुत कम पड़ती हैं लेकिन सर्दी बहुत अधिक पड़ने की वजह से छुट्टियां ज्यादा पड़ती हैं।

दक्षिण भारत - छोटी छुट्टियां

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में ठंड कम रहती है। यहां विंटर ब्रेक आमतौर पर 23 या 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक (5-8 दिन) होता है। दरअसल इन राज्यों में गर्मी की छुट्टियां ज्यादा पड़ती हैं क्योंकि इन जगहों पर गर्मी बहुत अधिक पड़ती हैं।

केंद्रीय विद्यालयों का अवकाश कैलेंडर एक समान रहता है।

बात करें केंद्रीय विद्यालयों में अवकाश की तो इनका कैलेंडर एक समान होता है। ऐसे में इन स्कूलों में 23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक यानी कुल 10 दिन तक छुट्टियां पड़ती हैं।

दिसंबर में अन्य राज्यीय छुट्टियां (स्टेट-स्पेशल फेस्टिवल)

कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों पर अतिरिक्त छुट्टियां भी मिलती हैं:

तिथि छुट्टी का कारण राज्य
1 दिसंबर Indigenous Faith Day अरुणाचल प्रदेश
3 दिसंबर सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व गोवा
19 दिसंबर गोवा मुक्ति दिवस गोवा, दमन द्वीप
24 दिसंबर क्रिसमस ईव मेघालय, मिजोरम
26 दिसंबर बॉक्सिंग डे मिजोरम, तेलंगाना
27 दिसंबर गुरु गोबिंद सिंह जयंती पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़
30 दिसंबर तामू लोसार सिक्किम
31 दिसंबर न्यू ईयर ईव मणिपुर, मिजोरम

महत्वपूर्ण सलाह

स्कूल का नोटिस जरूर चेक करें, हर स्कूल अंतिम छुट्टी कैलेंडर अलग से जारी करता है। इसलिए छात्र और अभिभावक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट नोटिस बोर्ड व्हाट्सऐप ग्रुप / एसएमएस पर नजर बनाए रखें।

Desktop Bottom Promotion