Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Dhirendra Shastri Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं बाबा बागेश्वर? जानें एक कथा की फीस और कमाई
Dhirendra Shastri Net Worth: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक छोटे से गांव गढ़ा से निकलकर दुनियाभर में सनातन धर्म का परचम लहराने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता का आलम यह है कि उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लेकिन, लोकप्रियता के साथ-साथ उनकी नेटवर्थ (Net Worth) और कमाई को लेकर भी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज रहती हैं।
आखिर एक कथा के लिए बाबा कितना चार्ज करते हैं और उनके पास कितनी संपत्ति है? आइए जानते हैं इन तमाम सवालों के जवाब।

धीरेंद्र शास्त्री की कुल नेटवर्थ (Total Wealth of Bageshwar Baba)
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और फाइनेंशियल एनालिसिस के अनुसार, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कुल नेटवर्थ लगभग 19 से 20 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। हालांकि, बाबा ने स्वयं कई बार कहा है कि उनकी असली संपत्ति उनके करोड़ों भक्त और सनातन धर्म की रक्षा है। उनकी संपत्ति मुख्य रूप से उनके पैतृक निवास, धाम की व्यवस्थाओं और उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के जरिए आंकी जाती है।
एक कथा की फीस: क्या वाकई बाबा चार्ज करते हैं?
रिपोर्ट्स की मानें तो धीरेंद्र शास्त्री एक कथा के लिए 1 लाख से 5 लाख रुपये तक दक्षिणा के रूप में स्वीकार करते हैं। हालांकि, धाम के ट्रस्ट का कहना है कि बाबा कोई फीस तय नहीं करते,बल्कि आयोजक अपनी श्रद्धा से जो दान देते हैं जो जनकल्याण में जाता है। इसके अलावा हर कथा के लिए आयोजक करोड़ों रुपये खर्च करते हैं और उनकी एक कथा 10 से 15 दिन चलती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा बागेश्वर एक महीने में करीब 3 कथा करते हैं। वहीं एक शो में खुद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि वो फीस अपने द्वारा किए गए पुण्य के कामों के लिए जैसे कैंसर अस्पताल और कन्याओं के विवाह के लिए लेते हैं। इसके अलावा धीरेंद्र शास्त्री भोजनशाला भी चलाते हैं जिसमें जरूरतमंदों को भोजन करवाया जाता है।
धीरेंद्र शास्त्री की आय के प्रमुख स्रोत (Sources of Income)
धीरेंद्र शास्त्री की कमाई के सोर्स की बात करें तो वो केवल कथाओं तक सीमित नहीं है। बता दें कि बागेश्वर धाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं। विज्ञापन और व्यूज के जरिए इस चैनल से हर महीने 4 से 7 लाख रुपये तक की कमाई होती है। इसके अलावा बागेश्वर धाम में हर साल करोड़ों का दान आता है, जो ट्रस्ट के माध्यम से संचालित होता है। वहीं बाबा अब केवल भारत ही नहीं बल्कि ब्रिटेन और दुबई जैसे देशों में भी कथाएं करते हैं, जहाँ से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा में दान प्राप्त होता है।
कहां खर्च होता है पैसा?
पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपनी छवि एक लोक-कल्याणकारी संत के रूप में रखते हैं। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा इन कार्यों में जाता है जो नीचे बताया गया है।
निर्धन कन्या विवाह: हर साल बाबा बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करते हैं। हाल ही में उन्होंने 251 गरीब बेटियों का विवाह कराया, जिसमें सारा खर्च ट्रस्ट द्वारा वहन किया गया।
अन्नपूर्णा रसोई: धाम में आने वाले हर श्रद्धालु के लिए 24 घंटे मुफ्त भोजन (प्रसाद) की व्यवस्था रहती है।
कैंसर अस्पताल का संकल्प: बाबा का सबसे बड़ा सपना 400 करोड़ की लागत से एक आधुनिक कैंसर अस्पताल बनाना है, जहाँ गरीबों का मुफ्त इलाज हो सके। इसके लिए वे अपनी कथाओं का दान सुरक्षित रखते हैं।

लग्जरी लाइफस्टाइल और कार कलेक्शन (Luxury Lifestyle)
बाबा बागेश्वर की जीवनशैली किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। वे अक्सर प्राइवेट जेट में यात्रा करते नजर आते हैं। उनके कार कलेक्शन में Toyota Fortuner जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं, जो अक्सर उन्हें भक्तों द्वारा उपहार स्वरूप दी जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
