Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
बाबा वेंगा की एक और डरावनी भविष्यवाणी हुई सच! कोलकाता अग्निकांड त्रासदी ने पूरी दुनिया को झकझोरा
Baba Vanga Prediction Link With Kolkata Fire Incident: दुनिया भर में अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए बुल्गारिया की रहस्यमयी मशहूर 'बाबा वेंगा' एक बार फिर चर्चा में हैं। जिनकी 85% भविष्यवाणियां सच साबित होने का दावा किया जाता है, और एक बार फिर वो चर्चा में आ गई हैं जिसकी वजह है कोलकाता में भीषण अग्निकांड। कोलकाता में हुए भीषण अग्निकांड और उसमें हुई जनहानि ने सभी को हैरान कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया और ज्योतिषीय हलकों में यह दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा ने सालों पहले बड़े शहरों में आग के तांडव और विनाशकारी हादसों की जो चेतावनी दी थी, ऐसे में कोलकाता की यह त्रासदी उसी का एक भयावह हिस्सा माना जा रहा है।
अब सवाल उठता है कि क्या कोलकाता की यह त्रासदी उसी कड़ी का हिस्सा है या महज एक इत्तेफाक? आइए विस्तार से समझते हैं इस खौफनाक दावे के पीछे की पूरी कहानी।

कब हुआ हादसा?
बता दें कि 26 जनवरी 2026 को कोलकाता के आनंदपुर में एक वाउ मोमोज की फैक्ट्री में आग लग गई। जब ये हादसा हुआ तो उस समय फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी सो रहे थे और ऐसे में उन्हें भागने का मौका भी नहीं मिला। इस हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो अब करीब 27 तक पहुंच गई है। वहीं बहुत से लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये अग्निकांड लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है जिसके चलते गोडाउन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या सालों पहले मिल चुका था इस हादसे का संकेत
कोलकाता में लगी भीषण आग ने कुछ ही घंटों में हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया। चीख-पुकार, काला धुआं और चारों ओर फैली राख ने उस मंजर को बयां किया जिसे शब्दों में समेटना मुश्किल है। जिन लोगों ने अपनो को खोया है उनके दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। कई लोगों की मौत और करोड़ों की संपत्ति के नुकसान के बीच अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस तबाही का संकेत पहले ही मिल चुका था? जी हां इस हादसे को बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है।
क्या थी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा ने अपनी मृत्यु से पहले कई दशकों के लिए भविष्यवाणियां की थीं। वहीं उनकी कई भविष्यवाणियों के सच होने के भी दावे किए जाते हैं। इसी बीच ये भी कहा जा रहा है कि बाबा वेंगा ने साल 2026 और उसके आस-पास के समय के लिए पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने 'अग्नि तत्व के उग्र होने' और 'भीड़भाड़ वाले इलाकों में अचानक तबाही' का जिक्र किया था।उन्होंने संकेत दिया था कि महान यानी बड़े शहरों में ऐसी आपदाएं आएंगी जो इंसानी नियंत्रण से बाहर होंगी। कोलकाता जैसे घने बसे शहर में आग का इस कदर बेकाबू होना बाबा वेंगा के उन शब्दों की याद दिलाता है जहां उन्होंने शहरी बुनियादी ढांचे के ढहने की बात कही थी।
दुनिया भर में मची खलबली
यह पहली बार नहीं है जब बाबा वेंगा की बात सच हुई हो। 9/11 का हमला हो या सुनामी की तबाही, उनकी भविष्यवाणियों ने हमेशा दुनिया को डराया है। कोलकाता की घटना के बाद इंटरनेट पर लोग बाबा वेंगा की 2026 की अन्य भविष्यवाणियों को भी खंगाल रहे हैं।
वैज्ञानिक तर्क बनाम भविष्य की चेतावनी
जहां एक ओर लोग इसे बाबा वेंगा का सच मान रहे हैं, वहीं प्रशासन और वैज्ञानिक इसे सुरक्षा मानकों की अनदेखी और शॉर्ट सर्किट जैसे तकनीकी कारणों का परिणाम बता रहे हैं। हालांकि, ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि ग्रहों की स्थिति विशेषकर मंगल और शनि का प्रभाव इस समय अग्नि दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार है, जो बाबा वेंगा की चेतावनियों के अनुकूल है।



Click it and Unblock the Notifications
