Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Year Ender 2025: इस साल सच हुईं बाबा वेंगा की ये डराने वाली भविष्यवाणियां, जानें 2026 के लिए क्या बोला?
Year Ender 2025: दिसंबर 2025 खत्म होते-होते एक बार फिर बाबा वेंगा (Baba Vanga) की भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। म्यांमार में आए भूकंप से लेकर इथोपिया के ज्वालामुखी विस्फोट, श्रीलंका में आए भीषण तूफान और एशियाई देशों में बाढ़ जैसी घटनाओं को लोग बाबा वेंगा की कथित भविष्यवाणियों से जोड़कर देख रहे हैं।
हालांकि इन दावों की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है, लेकिन साल 2025 में हुई कई घटनाओं ने लोगों को यह सोचने पर जरूर मजबूर कर दिया है कि क्या बाबा वेंगा ने भविष्य पहले ही देख लिया था? आइए जानते हैं कि 2025 को लेकर बाबा वेंगा की कौन-कौन सी भविष्यवाणियां चर्चा में रहीं और किन घटनाओं को उनसे जोड़ा जा रहा है।

2025 के लिए बाबा वेंगा ने क्या कहा था?
बाबा वेंगा की कथित भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2025 और उसके अंत में दुनिया को बड़े संकटों का सामना करना पड़ सकता है। इशारा किया था कि- प्राकृतिक आपदाओं की संख्या और तीव्रता बढ़ेगी। वैश्विक स्तर पर युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव बने रहेंगे। सामाजिक अस्थिरता और भय का माहौल रहेगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, 2025 के अंत से 2026 की शुरुआत तक हालात और गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में 2025 में सामने आई इन घटनाओं के बाद लोग इन भविष्यवाणियों को मौजूदा हालात से जोड़कर देख रहे हैं।
2025 में कौन-कौन सी भविष्यवाणियां सच होती दिखीं?
साल 2025 में हुई कई घटनाओं को बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों से जोड़कर देखा गया जैसे-
श्रीलंका में विनाशकारी तूफान
नवंबर 2025 में श्रीलंका में आए 'दित्वा' नामक तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में 150 से अधिक लोगों की मौत हुई और हजारों लोग बेघर हो गए।
एशियाई देशों में बाढ़
मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, वियतनाम और श्रीलंका में आई भीषण बाढ़ ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया।
इथोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट
23 नवंबर 2025 को इथोपिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। इसके प्रभाव दूर-दराज इलाकों तक महसूस किए गए।
भूकंप और अन्य आपदाएं
म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप और अन्य प्राकृतिक घटनाओं ने लोगों में डर का माहौल बना दिया।
2025 में युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में युद्ध और संघर्ष का भी जिक्र था। इसका उदाहरण है साल 2025 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-हमास संघर्ष, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव। पूरे साल वैश्विक राजनीति में चिंता का विषय बने रहे। यही वजह है कि लोग इसे भी बाबा वेंगा की बातों से जोड़ रहे हैं।
बाबा वेंगा कौन थीं और क्यों चर्चा में रहती हैं?
बाबा वेंगा का जन्म 1911 में बुल्गारिया में हुआ था। 12 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आंखों की रोशनी खो दी, लेकिन इसके बाद भी उनके अनुयायियों का मानना था कि उनमें भविष्य देखने की क्षमता थी। दावा किया जाता है कि उन्होंने 9/11 आतंकी हमला, प्रिंसेस डायना की मौत, इंदिरा गांधी की हत्या और कई वैश्विक घटनाओं की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। 1996 में उनके निधन के बाद भी उनकी भविष्यवाणियां रहस्य और डर का विषय बनी हुई हैं।
2026 की भविष्यवाणियां क्यों बढ़ा रही हैं चिंता?
2025 के बाद अब बाबा वेंगा की 2026 से जुड़ी कथित भविष्यवाणियां भी तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें शामिल हैं वैश्विक आर्थिक संकट, सोने की कीमतों में बड़ा उछाल, एक और भीषण प्राकृतिक आपदा, किसी बड़े युद्ध की आशंका, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता वर्चस्व और एलियन लाइफ से पहला संपर्क होने की संभावना।
क्या इन भविष्यवाणियों पर भरोसा करना चाहिए?
विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों का साफ कहना है कि इन भविष्यवाणियों की कोई आधिकारिक या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है। ऐसी घटनाओं को संयोग मानकर देखा जाना चाहिए और डरने के बजाय तथ्यों और रिसर्च पर भरोसा करना चाहिए। हालांकि, सोशल मीडिया और पॉप कल्चर में बाबा वेंगा का नाम आज भी रहस्य, भय और जिज्ञासा के साथ चर्चा में बना हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications