Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी हुई सच! जापान में सुनामी-भूकंप से मची तबाही
Baba Vanga Prediction For Japan Tsunami: बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी को लेकर फिर हलचल मच गई है। जापान में आए भूकंप और उसके बाद आई सुनामी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर लगातार दावा किया जा रहा है कि यह वही प्राकृतिक आपदा है, जिसकी चेतावनी सालों पहले दी गई थी। लोगों का मानना है कि जापानी और बुल्गारियाई बाबा वेंगा ने 2025 में जापान में भयंकर तबाही आने की भविष्यवाणी की थी और अब वह सच होती दिखाई दे रही है।
ऐसे में लोगों के मन में डर का माहौल बन गया है। बार-बार सच हो रहे इन दावों को देखते हुए अब लोगों की चिंता साल 2026 की भविष्यवाणियों को लेकर भी बढ़ गई है। आइए इस बारे में विस्तार से बात करते हैं।

सालों पहले हो गई थी डराने वाली भविष्यवाणी
भविष्यवाणी के समर्थकों का कहना है कि भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपने प्रीडिक्शन में जापान पर आने वाली भीषण प्राकृतिक आपदा का जिक्र किया था। उन्होंने 2025 में विशाल लहरों की बात की थी, साल के अंत में विनाशकारी आपदा की चेतावनी दी थी। श्रीलंका में आए दित्वा तूफान के बाद अब जापान के नॉर्थ ईस्ट में भूकंप और सुनामी ने इन भविष्यवाणियों की चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
क्या थी भविष्यवाणी और क्या है सच्चाई?
जापान की पेंटिंग आर्टिस्ट रियो तत्सुकी को लोग 'जापान की बाबा वेंगा' कहकर बुलाते हैं। दावा है कि उन्होंने 1999 में लिखी अपने प्रीडिक्शन-आधारित किताब 'The Future That I Saw' में कई घटनाओं के बारे में पहले से संकेत दिए थे। कहा जाता है कि उनकी किताब में 2020 के आसपास एक रहस्यमय वायरस से फैलने वाली महामारी का उल्लेख था, जिसे बाद में लोग कोविड-19 से जोड़ने लगे। इसके अलावा किताब में 2025 में 2011 से भी बड़ी सुनामी आएगी लिखा था।
वहीं, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार सोमवार शाम जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद प्रशांत तट पर करीब 50 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी लहरें दर्ज की गईं। इसके बाद लोगों ने इसे 1995 के कोबे भूकंप और 2011 के पूर्वी जापान भूकंप और सुनामी जैसी घटनाओं से तुलना करना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा को क्यों लेते हैं लोग गंभीरता से?
बाबा वेंगा की प्रीडिक्शन सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा और बहस का विषय रहती हैं। जुलाई 2025 से पहले भी ऑनलाइन दावों ने जापान में बड़ी आपदा की भविष्यवाणी का डर बढ़ा दिया था, जिसके चलते टूरिस्ट बुकिंग तक कैंसिल होने लगी थीं। कई यूजर्स उनकी प्रीडिक्शन को सिर्फ काल्पनिक चेतावनी नहीं, बल्कि संभावित संकेत मानकर गंभीरता से लेते हैं। हालांकि वैज्ञानिक लगातार लोगों को संयम रखने की सलाह दे रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप जैसी घटनाओं की तारीख और जगह को सटीक तरीके से बताना आज भी असंभव है, इसलिए सोशल मीडिया पर फैल रही बातों पर अत्यधिक विश्वास नहीं किया जाना चाहिए।
जापान की सुनामी को बाबा वेंगा से जोड़ा जा रहा है
बल्गेरियाई बाबा वेंगा ने भी अपने दावों में कहा था कि साल 2025 के अंत में एक भयंकर प्राकृतिक आपदा आएगी, जो भारी तबाही का कारण बनेगी। जापान में आए ताजा भूकंप और सुनामी को कई लोग इसी चेतावनी से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि हाल के भूकंप में समुद्री लहरें ढाई फीट तक ऊंची उठीं और तटीय इलाकों के करीब 90,000 लोग प्रभावित और बेघर हो गए।
कई क्षेत्रों में संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है, जबकि ट्रेन और अन्य परिवहन सेवाएं बुरी तरह बाधित हुई हैं। इस आपदा में कई लोगों के गायब होने और मौत की भी खबरें आ रही हैं। वहां रहने वाले लोगों के घर खाली करवा दिए गए हैं, ताकि किसी बड़ी आपदा से बिना नुकसान के निपटा जा सके।



Click it and Unblock the Notifications
