Latest Updates
-
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां -
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट -
Hariyali Teej Solah Shringar: हरियाली तीज पर क्यों जरूरी है सोलह श्रृंगार? यहां देखें 16 श्रृंगार की लिस्ट -
Independence Day 2026: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना लौटना पड़ेगा वापस -
World Organ Donation Day 2026: शरीर के कौन से अंग किए जा सकते हैं दान? समझें पूरा प्रोसेस और नियम
क्या सच हो गई बाबा वेंगा की 2026 की भविष्यवाणी? अमेरिका-वेनेजुएला युद्ध से दुनिया में दहशत
Baba Vanga Prediction 2026 America Venezuela War: अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर हमला कर दिया है। काराकास में धमाकों की आवाज से लोग दहशत में हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से पूरी दुनिया हैरान है। वहीं नए साल 2026 की शुरुआत होते ही दुनिया एक बार फिर दहशत के साए में आ गई है। साल के तीसरे ही दिन इस घटना ने दशकों पहले की गई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी को चर्चा में ला दिया है।
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और युद्ध जैसे हालात ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक एक ही सवाल गूंज रहा है कि क्या वाकई 2026 के लिए की गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच हो गई है?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच?
साल 2025 के अंत में ही 2026 को लेकर भविष्यवाणी चर्चा में थी जो बाबा वेंगा के द्वारा सालों पहले की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, बाबा वेंगा ने पहले ही इस बात की प्रीडिक्शन कर दी थी कि साल 2025 की ही तरह 2026 भी मुश्किलों से भरा रहेगा। साल की शुरुआत से ही युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। अब शनिवार को अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर हमला कर दिया है, और हर तरफ धमाकों की आवाजों से दहशत का माहौल है। ऐसे में कहीं न कहीं उनकी ये भविष्यवाणी सच साबित होती दिखाई दे रही है।

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच विवाद क्या है?
- अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव कोई नया नहीं है, बल्कि यह विवाद राजनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक टकराव का नतीजा है। अमेरिका वेनेजुएला के मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को देश का वैध नेता मानने से इनकार करता रहा है और उनकी सरकार को तानाशाही शासन बताता है।
- साल 2019 में अमेरिका ने विपक्षी नेता जुआन गुएदो को वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति मान्यता दी, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में भारी दरार आ गई। मादुरो सरकार पर चुनावी धांधली, लोकतंत्र को कमजोर करने और मानवाधिकार उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगाए जाते रहे हैं।
- इन आरोपों के बाद अमेरिका ने वेनेजुएला पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए, जिनका सबसे ज्यादा असर देश के तेल उद्योग पर पड़ा। इन प्रतिबंधों के चलते वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था गहरे संकट में चली गई और देश की मुद्रा लगभग ध्वस्त हो गई।
- वेनेजुएला लगातार अमेरिका पर सत्ता परिवर्तन की साजिश, आंतरिक मामलों में दखल और हस्तक्षेप के आरोप लगाता रहा है। हालात यहां तक बिगड़ गए कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध लगभग पूरी तरह टूट चुके हैं।
- इस विवाद को वैश्विक रूप तब मिला जब रूस, चीन और ईरान जैसे देश खुलकर वेनेजुएला के समर्थन में सामने आए। इसके अलावा, तेल संसाधनों से भरपूर वेनेजुएला में अमेरिकी कंपनियों की भूमिका भी लंबे समय से विवाद का कारण रही है।
- राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक संकट के चलते लाखों वेनेजुएला नागरिक देश छोड़ने को मजबूर हुए, जिनमें बड़ी संख्या में लोग अमेरिका और अन्य देशों में शरण ले चुके हैं।
कौन थीं बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा का असली नाम वेंगेलिया पांडेवा गुश्तेरोवा (Vangeliya Pandeva Gushterova) था। उनका जन्म 31 जनवरी 1911 को बुल्गारिया के स्त्रूमित्सा (अब उत्तरी मैसेडोनिया में) में हुआ था। बाबा वेंगा को दुनिया भर में एक रहस्यमयी भविष्यवक्ता के रूप में जाना जाता है। बताया जाता है कि 12 साल की उम्र में आए एक भीषण तूफान के दौरान उनकी आंखों में गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी दृष्टि चली गई। इसी घटना के बाद उन्होंने भविष्य देखने की शक्ति होने का दावा किया, जिसके चलते धीरे-धीरे लोग उन्हें भविष्य बताने वाली महिला के रूप में मानने लगे।



Click it and Unblock the Notifications