Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Rangoli Design Video For Diwali 2025: बस 5 स्टेप में तैयार करें दिवाली 2025 के लिए ये शानदार रंगोली डिजाइन
Diwali 2025 Rangoli Design Video: दिवाली का त्योहार सिर्फ रोशनी और मिठाइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि घर और आंगन को सजाना भी इसकी खूबसूरती का हिस्सा है। लोग दिवाली की सफाई करते हैं और अपने घरों में पेंट करवाते हैं। घर में साज-सज्जा करते हैं और लाइट्स लगाते हैं। इसके अलावा दिवाली वाले दिन मंदिर में और दहलीज पर सुंदर-सुंदर रंगोली बनाते हैं। जो लोग परफेक्ट हैं और उनकी ड्राइंग अच्छी है वो तो झटपट बना लेते हैं लेकिन कुछ लोगो के लिए रंगोली बनाना एक बड़ा टास्क होता है।
अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और सरल, खूबसूरत और जल्दी बनने वाली रंगोली डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकस आपके लिए परफेक्ट है। इसमें हम आपके लिए लाए हैं 5 आसान रंगोली डिजाइन आइडियाज के वीडियो लेकर आए हैं जिन्हें देख आप कभी भी, कहीं भी आसानी से रंगोली बना सकते हैं।
चाहे आप बिगनर्स हों या एक्सपर्ट, ये डिजाइन्स हर घर और हर उम्र के लोगों के लिए आसान और आकर्षक हैं। आइए फिर इस दिवाली अपने घर को सजाएं रंगों और क्रिएटिविटी की चमक से और बनाएं त्योहार को और भी यादगार।

फ्लावर पैटर्न रंगोली (Flower Pattern Rangoli)
दिवाली पर आप सुंदर रंगोली बनाना चाहती हैं तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इस डिजाइन में आप सिर्फ हरे पत्ते और फूलों का इस्तेमाल करके सुंदर और रंग-बिरंगी रंगोली बना सकते हैं। वीडियो में स्टेप-बाय-स्टेप तरीका दिखाया गया है ताकि आप आसानी से फॉलो कर सकें।
2. दीपक शेप रंगोली (Diya Shape Rangoli)
दिवाली के लिए यह डिजाइन सबसे उपयुक्त है। इसमें छोटे-छोटे दीये और रंगोली पाउडर से घर का आंगन और भी रोशन लगता है। ये बनाने में भी बहुत आसान है।
3. 5 मिनट में बनाएं ये डिजाइन (Simple Rangoli)
सरल और एलीगेंट डिज़ाइन के लिए यह एकदम सही है। इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता, लेकिन यह देखने में बेहद आकर्षक लगता है।
4. स्ट्रॉक्स और डॉट्स रंगोली (Dots & Strokes Rangoli)
इस डिजाइन को आप बिल्कुल शुरुआती स्तर पर भी आसानी से बना सकते हैं। रंगोली पाउडर और थाली के साथ छोटे-छोटे डॉट्स और लाइन स्ट्रॉक्स इस डिजाइन को बेहद खूबसूरत बनाते हैं। आप अगर नए-नए हैं तो भी इस डिजाइन को बना सकते हैं और दिवाली पर वाहवाही लूट सकते हैं।
5. फ्लावर एंड लीव पैटर्न रंगोली (Flower & Leaf Pattern)
यह डिजाइन प्रकृति से प्रेरित है और इसे घर के दरवाजे या आंगन में सजाने के लिए बेहतरीन माना जाता है।
फूल और पत्तियों का सही मिश्रण इसे और भी जीवंत बनाता है। साथ में मां लक्ष्मी के पद चिन्ह समृद्धि का प्रतीक हैं।



Click it and Unblock the Notifications
