Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनाया छठ पर्व, सूर्यदेव को अर्घ्य देकर देशवासियों की खुशहाली की कामना
Droupadi Murmu Chhath Puja 2025: देशभर में आस्था और श्रद्धा का प्रतीक छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया है जो 25 अक्टूबर 2025 को नहाय-खाय स शुरू हुआ और 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ पारण हुआ। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आस्था के रंग में रंगी नजर आईं। उन्होंने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर देशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और कल्याण की कामना की। भक्तों ने पूरी श्रद्धा से पूजा की और छठी मैया से खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने पारंपरिक वेशभूषा में छठी मैया की पूजा की और रीति-रिवाज से छठ पूजा में शामिल हुईं और घाट पर व्रती महिलाओं के साथ सूर्यदेव की आराधना की। राष्ट्रपति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देशवासियों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस श्रद्धा से उन्होंने पूजा की।

राष्टपति भवन में गूंजा छठी मैया का नारा
उषा अर्घ्य के साथ छठ महापर्व 2025 का अच्छे से पारण हो गया है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छठी मैया की पूजा की है और सूर्य देव को अर्घ्य दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में छठ पूजा समारोह में भाग लिया, जहां श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। राष्ट्रपति ने देशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूरा राष्ट्रपति भवन छठी मैया के नारों से गूंज उठा।
देशवासियों की खुशहाली के लिए कामना की
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना, पवित्रता और पर्यावरण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने इस अवसर पर सभी देशवासियों से आग्रह किया कि छठ पूजा जैसे पर्व भारत की संस्कृति, एकता और अध्यात्म के असली प्रतीक हैं, इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। छठ पूजा के दौरान राष्ट्रपति ने अन्य भक्तों के साथ पूजा की।



Click it and Unblock the Notifications
